रसिका दुग्गल
- फोटो : instagram/rasikadugal
रसिका दुग्गल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘अनवर’ से की थी। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आईं। इस लिस्ट में ‘स्मोकिंग’, ‘हाईजैक’, ‘औरंगजेब’, ‘बॉम्बे टाकीज’, ‘किस्सा’, ‘वन्स अगेन’, ‘लव स्टोरीज’, ‘हामिद’, ‘मंटो’ समेत कई फिल्में शामिल हैं। ‘मिंटो’ में रसिका दुग्गल के काम को पसंद भी किया गया। लेकिन उन्हें वो पहचान नहीं मिली, जिसे वह पाना चाहती थीं।