फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashmika Mandanna: अपने पालतू कुत्ते के लिए रश्मिका ने मांगा टिकट! ‘श्रीवल्ली’ का जवाब सुन छूट जाएगी आपकी हंसी

Sat, 25 Jun 2022 04:21 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
'पुष्पा' की 'श्रीवल्ली' यानी रश्मिका मंदाना अपने अभिनय और लुक्स के लिए जानी जाती हैं। वह आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में खबर आ रही थी कि रश्मिका ने अपने पालतू कुत्ते के लिए टिकट की मांग की है। एक रिपोर्ट में कहा गया था कि रश्मिका ने प्रोड्यूसर के सामने इस मांग को रखा है। अब रश्मिका ने इस रिपोर्ट पर अपना मजेदार रिएक्शन दिया है, जो खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, रश्मिका मंदाना ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'अब चलो...इतने मतलबी मत बनो। अगर आप ऑरा (पेट डॉग) को मेरे साथ ट्रैवल कराना चाहोगे तो भी वो मेरे साथ नहीं जाएगी। वह हैदराबाद में खुश है। आपकी इतनी चिंता के लिए धन्यवाद।' इसके बाद रश्मिका ने एक और ट्वीट किया और लिखा, 'सॉरी, लेकिन इसने मेरा दिन बना दिया। मैं अपनी हंसी को रोक ही नहीं पा रही हूं।'



विज्ञापन

3 of 4
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
रश्मिका के इस ट्वीट के बाद उनके एक फैन पेज ने लिखा कि इस तरह की बहुत से खबरें हैं। इस पर रश्मिका ने जवाब दिया, 'सच में, प्लीज मुझे ऐसी चीजें भेजते रहने। मुझे हैरानी है कि मेरे चाहने वालों को मेरे बारे में क्या जानकारी दी जा रही है, इसका मुझे खेद है।' फैंस भी रश्मिका के इस ट्वीट पर मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन

4 of 4
रश्मिका मंदाना - फोटो : Instagram
बता दें कि रश्मिका ने हाल ही में अपनी फिल्म 'गुडबॉय' की शूटिंग पूर की है, जिसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर कर दी हैं। अपनी पोस्ट के साथ रश्मिका ने लिखा, 'फिल्म के साथ मेरी दो साल की जर्नी रही है। हमने कोविड के दौरान फिल्म की शूटिंग की। मुझे आप लोगों के फिल्म देखने का इंतजार है। यहां मैंने जिनके साथ भी काम किया, सभी स्पेशल हैं। अमिताभ बच्चन सर मुझे खुशी है कि मैंने आपके साथ काम किया। आप वर्ल्ड के बेस्ट मैन हो। नीना गुप्ता आप क्यूट हो। आई मिस यू।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें