ऑस्कर 2022 पुरस्कार समारोह विल स्मिथ और क्रिस रॉक की वजह से चर्चाओं में बना हुआ है। इस अवॉर्ड फंक्शन में क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की पत्नी पर जोक मारा था, जिससे भड़क कर विल स्मिथ ने क्रिस रॉक को थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना की चर्चा अब चारों तरफ हो रही है। कंगना रणौत भी इस विवाद पर खुलकर बोल रही हैं। पहले कंगना रणौत ने विल स्मिथ का इस पूरे विवाद में समर्थन किया था। वहीं, अब अभिनेत्री ने एक मजाकिया पोस्ट शेयर किया है, जिसमें कंगना ने विल स्मिथ को 'संघी' बता दिया।