फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashmika Mandanna: गोल्डन गर्ल बनीं रश्मिका मंदाना, अपने लुक को लेकर फैंस से पूछ लिया ये सवाल

Mon, 26 Sep 2022 09:55 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रश्मिका मंदाना - फोटो : insta
साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना न सिर्फ दक्षिण भारत में बल्कि पूरे देश में लोकप्रिय हैं। उनकी हर एक अदा, हर लुक फैंस का दिल लूट लेता है। फैंस उनकी मुस्कुराहट पर अपना दिल हार बैठते हैं। इसलिए उन्हें नेशनल क्रश भी कहा जाता है। रश्मिका मंदाना अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें साझा करती रहती हैं। आज एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह सिजलिंग अवतार में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रश्मिका मंदाना - फोटो : insta
रश्मिका मंदाना ने अपनी जो लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें वह गोल्डन शिमरी लहंगे में नजर आ रही हैं। डीप नेक कट स्लीव ब्लाउज में एक्ट्रेस ने एथनिक लुक में भी बोल्डनेस का तड़का लगा दिया है। उनका कातिलाना अंदाज किसी का भी दिल लूटने के लिए काफी है।
विज्ञापन

3 of 5
रश्मिका मंदाना - फोटो : insta
फैंस से पूछ लिया ये सवाल
रश्मिका मंदाना ने अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए इस ग्लैमरस लुक को लेकर फैंस से सवाल भी पूछा है। एक्ट्रेस ने अपनी तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- 'मैं आज गोल्डन गर्ल हूं...कितना कूल है न। क्या आपको ये लुक मंजूर है?'। फैंस भी उनके इस सवाल का जवाब देने के साथ ही जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

4 of 5
रश्मिका मंदाना - फोटो : rashmika mandanna/insta
फैंस ने लुटाया प्यार
रश्मिका की ये लेटेस्ट तस्वीरें देखने के बाद फैंस के साथ ही सेलेब्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक प्रशंसक ने लिखा- आप हमारे लिए 365 दिन गोल्डन गर्ल हो। वहीं दूसरे ने लिखा- आप हमेशा गोल्डन गर्ल हो। अन्य भी दिल वाले इमोटिकॉन्स के साथ प्यार बरसा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'गुडबाय' फिल्म - फोटो : Social Media
फिल्म 'गुडबाय' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं रश्मिका मंदाना
बात करें वर्क फ्रंट की तो नेशनल क्रश कहलाने वाली रश्मिका मंदाना जल्द ही बॉलीवुड में भी अपना डेब्यू करने जा रही हैं। एक्ट्रेस सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ बॉलीवुड की अपनी पहली फिल्म 'गुड बाय' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह बिग बी की बेटी का किरदार निभाती नजर आएंगी। ये फिल्म 7 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें