इन दिनों जहां एक तरफ बॉक्स ऑफिस पर साउथ और बॉलीवुड फिल्मों के बीच जंग चल रही है, वहीं दूसरी तरफ दोनों इंडस्ट्री के कलाकार एक-दूसरे के साथ लगातार काम कर रहे हैं। फिल्मों में साथ आने के अलावा अब यह लोग टीवी के रियलिटी शोज में एक-दूसरे के साथ जमकर मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। आने वाले दिनों में 'पुष्पा' फेम रश्मिका मंदाना डीआईडी सुपर मॉम्स 3 के ग्रैंड फिनाले में नजर आएंगी। शो पर वह बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार गोविंदा के साथ जमकर डांस करती देखी जाएंगी। उनका डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।