Rashmika Mandanna, Vijay Devarakonda
- फोटो : सोशल मीडिया
विजय देवरकोंडा को लेकर रश्मिका का कहना है कि वह एक सिंपल शख्स हैं, जो अपनी दुनिया में खुश रहता है। रश्मिका का कहना है, 'गीता गोविंदम' के दौरान हम सिर्फ दोस्त थे, लेकिन एक ऐसी चिंगारी थी, जिसे हम नजरअंदाज नहीं कर सकते थे। कभी-कभी, मेरा दिल कहता था कि 'वह स्पेशल है। हालांकि, 'डियर कॉमरेड' में एक साथ काम करना शुरू करने के बाद कुछ बदलाव देखने को मिले।' रश्मिका के मुताबिक, 'एक समय पर, मैंने विजय देवरकोंडा से अपने प्यार का इजहार किया था, लेकिन वह शुरू में झिझक रहा था, लेकिन उनके पास भी मेरे लिए एक स्पेशल फीलिंग थी, तब उन्होंने स्वीकार कर लिया कि जिस तरह से हमारा प्यार पनपा है, उससे हम खुश हैं। वह रक्षित शेट्टी की तरह असुरक्षित व्यक्ति नहीं है और न ही मुझे अपने करियर को पीछे छोड़ने की बात करता था। वह एक स्वतंत्र विचार वाले व्यक्ति हैं और चाहते हैं कि मैं हमेशा ऐसे ही रहूं।'
EXCLUSIVE: नवाजुद्दीन की फिल्म ‘हड्डी’ का निर्माता पुलिस के शिकंजे में, ओटीटी पर फिल्म मंजूर कराने का मामला