रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
- फोटो : सोशल मीडिया
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का एक रोमांटिक ट्रैक 'तुम क्या मिले' रिलीज हो गया है और इसे सभी ने खूब सराहा है। वहीं, अब इसका दूसरा गाना रिलीज के लिए तैयार है, जो 11 जुलाई को जारी किया जाएगा। फिल्म के आधिकारिक ट्रेलर में दूसरे गाने 'झुमका' की एक झलक भी दिखाई गई है। मूवी में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी जैसे सितारे लीड रोल में हैं। मूवी 28 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।