फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raqesh Shamita Song: ब्रेकअप के बाद रिलीज हुआ राकेश- शमिता का नया गाना, शानदार केमिस्ट्री से जीता फैंस का दिल

Fri, 05 Aug 2022 02:13 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी और अभिनेता राकेश बापट बीते दिनों अपने ब्रेकअप की खबर के बाद से ही लगातार चर्चाओं में हैं।
विज्ञापन
1 of 4
राकेश बापट, शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी और अभिनेता राकेश बापट बीते दिनों अपने ब्रेकअप की खबर के बाद से ही लगातार चर्चाओं में हैं। बिग बॉस ओटीटी के बाद से ही अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहने वाले इस कपल ने कुछ दिनों पहले ही अपने ब्रेकअप की खबर से सभी को चौंका दिया था। इसी बीच अब दोनों कलाकार एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, हाल ही में राकेश और शमिता का एक म्यूजिक एल्बम रिलीज हुआ है। 

विज्ञापन

2 of 4
राकेश बापट, शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में जारी हुए इस राकेश और शमिता के इस गाने पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपने इस गाने के इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। 'तेरे विच रब दिसदा' नाम का यह गाना फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने  में दोनों की शानदार केमेस्ट्रि देखने को मिल रही है। राकेश और शमिता की इस जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही इस वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 

विज्ञापन

3 of 4
राकेश बापट, शमिता शेट्टी - फोटो : insta

इस नए गाने की बात करें तो राकेश और शमिता स्टारर इस गाने को मीट ब्रदर्स के साथ सचेत और परंपरा ने अपनी आवाज दी है। वहीं, इसके बोल मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं। राकेश बापट और शमिता शेट्टी के साथ इस गाने में सचेत, परंपरा भी नजर आ रहे हैं। कुछ ही देर पहले रिलीज हुए इस गाने को अब तक दो लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं।
 

विज्ञापन

4 of 4
शमिता शेट्टी-राकेश बापट - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि शमिता शेट्टी और राकेश बापट मुलाकात मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी के दौरान हुई थी। इस शो में दोनों की जोड़ी और केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आई थी। इतना ही नहीं लोग उन्हें प्यार से शारा नाम से भी बुलाते थे। शो के बाहर आने के बाद दोनों एक-दूसरे को डेट भी कर रहे थे। हालांकि, कुछ दिनों पहले ही राकेश और शमिता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने अलग होने की जानकारी फैंस के साथ साझा की थी, जिसे सुन हर कोई निराश था।

यहां सुने पूरा गाना

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें