फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की वकालत को बुरा नहीं मानते हनी सिंह, बोले, 'ये तो समाज और अर्थव्यवस्था का हिस्सा है'

Mon, 30 Mar 2020 11:49 AM IST
शिप्रा सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
honey singh - फोटो : Social Media
रैपर गायक हनी सिंह की जिंदगी किसी रोमांच से कम नहीं है। उनकी जिदंगी के विभिन्न पक्षों से उनके फैंस भी वाकिफ हैं। हनी सिंह की जिंदगी में लोगों की रुचि को देखते हुए विभिन्न प्रोडक्शन हाउस उनपर बायोपिक बनाने की मंशा जाहिर कर चुके हैं। हनी सिंह को लगातार इससे जुड़े हुए ऑफर आया करते हैं। राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी मेकर्स उनकी जिंदगी को फिल्माना चाहते हैं। लेकिन वह अभी खुद को इस के लिए तैयार नहीं मानते हैं। हनी सिंह ने इस विषय पर कई दिलचस्प खुलासे किए हैं।
 
विज्ञापन

2 of 4
honey singh - फोटो : file photo
बायोपिक को लेकर मिल रहे ऑफर्स पर उन्होंने कहा, 'बहुत सारे लोगों ने इस बारे में मुझसे बात की है। विभिन्न प्रोडक्शन हाउस से इस विषय को लेकर मेरे पास ढेरों कॉल भी आ चुकी हैं। दो ऑफर तो अंतराष्ट्रीय प्रोडक्शन हाउस से भी आए हैं। लेकिन मैं अभी इसके लिए तैयार नहीं हूं। अभी मुझे बहुत कुछ हासिल करना है। मेरी कहानी अभी बाकी है। मैं इसपर फिल्म बनाऊंगा लेकिन जब यह पूरी हो जाएगी।'
विज्ञापन

3 of 4
यो यो हनी सिंह - फोटो : Twitter
साल 2017 में हनी सिंह मानसिक रूप से पूर्णतया स्वस्थ नहीं थे। इस बारे में उन्होंने बताया, 'मैं कभी रिहेब सेंटर नहीं गया था। करीब दो सालों तक घर पर ही मेरा इलाज चला था। इस दौरान मैंने कुछ गाने भी लिखे जिन्हें मैं एक एक करके रिलीज करूंगा। मुझे लगता है कि मेरे बीमार होने का एक अच्छा कारण रहा। अब जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो मुझे खुशी होती है।'
 
विज्ञापन

4 of 4
लखनऊ में दिखा हनी सिंह का क्रेज - फोटो : amar ujala
हनी सिंह के गानों पर अक्सर आरोप लगता है कि वे आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हैं।  इस बारे में उनका मानना है, 'होटल, क्लब और पब जैसी जगहों पर शराब मौजूद रहती है। सड़कों पर शराब की दुकाने भी होती हैं। जब शराब हमारी अर्थव्यवस्था और समाज का एक अहम हिस्सा है तो मैं इस बारे में लिख क्यों नहीं सकता हूं।' गानों के केन्द्र में युवाओं के रहने को लेकर उन्होंने बताया, 'मेरे कई दोस्त हैं जो मुझे मौजूदा समय में आमतौर पर इस्तेमाल होने वाली भाषा के बारे में बताते रहते हैं। सोशल मीडिया भी यह जानने में मदद करता है कि लोग क्या सुनना चाहते हैं और किस बारे में बात करना चाहते हैं।'

पीएम मोदी रिलीफ फंड में इस बॉलीवुड रैपर ने भी दान किए लाखों रुपये, अब हो रही तारीफ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें