फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी रिलीफ फंड में इस बॉलीवुड रैपर ने भी दान किए लाखों रुपये, अब हो रही तारीफ

Mon, 30 Mar 2020 11:42 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
badshah - फोटो : file photo
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच कई सितारे आगे आए। साथ ही उन्होंने पीएम रिलीफ फंड में लाखों करोड़ों रुपये का दान किया। अब इस कड़ी में रैपर बादशाह का भी नाम जुड़ गया है। रैपर बादशाह ने भी इस मुश्किल घड़ी में लोगों की मदद करने के लिए पीएम मोदी रिलीफ फंड में दान किया है। इस बात की जानकारी बादशाह ने सोशल मीडिया के जरिए दी।
विज्ञापन

2 of 5
badshah - फोटो : file photo
बादशाह ने इंस्टाग्राम पर लिखा- 'हमारा देश और दुनिया इस समय मुसीबत से घिरा हुआ है। कोरोना वायरस के खिलाफ हम लोगों को लंबी लड़ाई लड़नी है। ऐसे में छोटे से छोटा दान भी देश के लिए मायने रखता है। आपसे जितना बन सके उतनी लोगो की मदद कीजिए। मैंने भी अपनी तरफ से एक छोटा सा हाथ बढ़ाया है।'
  '
विज्ञापन

3 of 5
badshah - फोटो : file photo
बादशाह ने आगे लिखा- 'मेरी तरह आप भी देश के लिए दान कर सकते हैं। समय आ गया है जब हमें मिलकर इस बीमारी का सामना करना होगा। जय हिंद...।' बादशाह के इस कदम की सोशल मीडिया पर लोग तारीफ कर रहे हैं। कोरोना वायरस की वजह से भारत के अलावा कई देश इसकी चपेट में हैं।

4 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : Social Media
इसी वजह से पीएम मोदी के रिलीफ फंड में कई सितारों ने अपनी जमापूंजी दान की। बॉलीवुड में अब तक सबसे ज्यादा जिस अभिनेता ने दान किए हैं उसका नाम अक्षय कुमार है। अक्षय ने रिलीफ फंड में 25 करोड़ दान किए है। इतनी बड़ी धनराशि देने के बाद अक्षय कुमार ने हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि ये योगदान मेरा नहीं बल्कि ये मेरी मां की तरफ से भारत मां को है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
akshay kumar - फोटो : social media
जब अक्षय से पूछा गया कि ऐसा करके उन्होंने देश के सेलिब्रिटीज के सामने एक उदाहरण रखा तो उन्होंने कहा, 'मैं कौन होता हूं 'चैरिटी' या डोनेशन देने वाला है। दूसरी बात कि हम अपने देश को भारत मां कहते हैं। मेरा ये योगदान दरअसल मेरा नहीं है। ये मेरी मां की ओर से भारत माता को है।'

'रामायण' के दोबारा प्रसारण पर कविता के ट्वीट पर मचा था बवाल, अब वीडियो में बोलीं- 'इसमें कौन सी बेइज्जती...'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें