रैपर बादशाह अपनी दमदार आवाज के जरिए फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। लोग उनके गानों पर झूमते हुए नजर आते हैं। बादशाह अपने काम से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं। अपनी शादी के बाद सिंगल का टैग लगाए घूम रहे बादशाह अब सिंगल नहीं बचे हैं। वह एक खूबसूरत पंजाबी अभिनेत्री को डेट कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बादशाह इन दिनों पंजाब की खूबसूरत अभिनेत्री ईशा रिखी के साथ रिलेशनशिप में हैं।