रियलिटी शो बिग बॉस के हर सीजन में जमकर विवाद होते हैं। प्रतिभागियों के बीच तीखी बहस होती है, कई बार तो नौबत हाथापाई की भी आ जाती है। इन दिनों बिग बॉस का 16वां सीजन प्रसारित हो रहा है। बाकी सीजन की तरह इस सीजन में भी खूब झगड़े देखने को मिल रहे हैं। बिग बॉस 16 के हालिया एपिसोड में अर्चना गौतम, सौंदर्या शर्मा और टीना दत्ता के बीच भयंकर झगड़ा हुआ है। इन हसीनाओं के बीच खाने को लेकर तू तू- मैं मैं शुरू हुई और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक-दूसरे को अपशब्द बोले जाने लगे।