सबसे सफल बॉलीवुड सिंगर और म्यूजिक प्रोड्यूसर में से एक रैपर 'हनी सिंह' एक बार फिर सुर्खियों में छा गए हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि हनी का कोई नया गाना आने वाला है तो आपको बता दें कि इस बार हनी किसी गाने या एल्बम को लेकर चर्चा में नहीं है। ये जानकर इनके फैंस को हैरानी तो जरूर हुई होगी।
विज्ञापन
2 of 6
honey singh
आपकी जानकारी के लिए बता दें पिछलो दो साल से हनी कहीं गायब थे। और अब अचानक सुर्खियों में आए हैं तो इस तरह... दरअसल, हनी सिंह को किसी पब्लिशर ने 25 करोड़ का ऑफर दिया है।
विज्ञापन
3 of 6
honey singh
पब्लिशर चाहते हैं कि न सिर्फ हनी सिंह की बायॉग्राफी छापी जाए, बल्कि एक बायॉपिक भी बनाई जाए। वैसे हनी की तरफ से इस खबर की पुष्टि नहीं हो पाई है। हाल ही में उन्होंने अपने कुछ महीने के ब्रेक के बारे में बोलना शुरू किया है।
4 of 6
demo
bombaytimes.com की रिपोर्ट के मुताबिक एक स्रोत ने कहा है, 'लोगों को इसके बारे में नहीं पता है कि उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए कितना संघर्ष किया है, ऐसी मुश्किल घड़ी में भी वे कमजोर पड़ने वालों में से नहीं हैं।'
विज्ञापन
5 of 6
honey singh with shahrukh
हनी सिंह ने शाहरुख खान सहित बॉलीवुड के बड़ी-बड़ी हस्तियों के साथ काम किया है, जिसमें उन्होंने कई हिट गाने दिये हैं। हनी ने फिल्म 'कॉकटेल' में 'अंग्रेजी बीट' जैसा धमाकेदार गाना दिया है। इसके अलावा 'चार बोतल वोदका', 'पार्टी ऑल नाइट' और 'लुंगी डांस' जैसी उनके गानों ने फिल्मी जगत में तहलका मचा दिया। पिछले दो साल से उनका कोई गाना नहीं आया है। उनका पिछला म्यूजिक ऐल्बम धीरे-धीरे था।
यह हकीकत है कि फिल्मों में उनके इन गानों को खूब सराहा गया। इसलिए एक के बाद एक उन्हें बॉलीवुड फिल्मों में गाने मिलते रहे। यह रैपर सिंगर फिल्मों पर्दे पर इतने कम समय में यूं छा जाएगा किसी को इसका अंदाजा नहीं था। यह भी सच है कि इस शिखर तक अब से पहले कोई रैपर सिंगर नहीं पहुंच पाया है।