मशहूर रैपर बादशाह एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार कोरोना और लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने की वजह से वो मुंबई पुलिस के रडार पर हैं। दरअसल, कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से महाराष्ट्र सरकार ने नाइट कर्फ्यू को घोषणा कर दी थी। लेकिन बीती रात कुछ सितारे और खेल जगत के कुछ लोग मुंबई के एक क्लब में देर रात तक पार्टी करते नजर आए। इसके बाद मुंबई पुलिस ने सुरेश रैना, बादशाह और गायक गुरू रंधावा के खिलाफ महामारी के नियमों का उल्लंघन को लेकर मामला दर्ज किया। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं कि जब बादशाह किसी विवाद में फंसे हो, बादशाह के विवादों में होने की फेहरिस्त लंबी है।