फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakul Preet Singh: कोरोना वायरस की चपेट में आईं रकुल प्रीत सिंह, फिल्म की शूटिंग के दौरान हुईं संक्रमित

Tue, 22 Dec 2020 04:03 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : amar ujala, mumbai
कोरोना वायरस का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। भारत में हर दिन संक्रमित होने वालों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। यह खतरनाक महामारी देश-दुनिया की कई बड़ी हस्तियों को भी अपना शिकार बना चुकी है। इनमें फिल्मी सितारे भी शामिल हैं। अब बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने मंगलवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पायी गई हैं और फिलहाल पृथक-वास में हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
rakul preet singh - फोटो : instagram
रकुल प्रीत सिंह यारियां, दे दे प्यार दे और मरजावां जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। रकुल प्रीत सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। साथ ही अपने करीबियों को भी कोरोना की जांच करवाने की सलाह दी है। 
विज्ञापन

3 of 5
rakul preet singh - फोटो : instagram
रकुल प्रीत सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं बताना चाहूंगी कि मैं कोविड-19 से संक्रमित पायी गई हूं। मैं ठीक हूं और फिलहाल आराम कर रही हूं ताकि जल्द से जल्द शूटिंग पर वापस आ सकूं।” उन्होंने लिखा,“ मुझसे मिलने वालों से मेरा अनुरोध है कि वे अपनी जांच करा लें। आपका धन्यवाद... और सुरक्षित रहें।” 
 

4 of 5
Rakul Preet Singh - फोटो : amar ujala mumbai
सोशल मीडिया पर रकुल प्रीत सिंह का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही रकुल प्रीत सिंह को अपना ख्याल रखने के लिए कह रहे हैं। गौरतलब है कि रकुल प्रीत सिंह अभिनेता अजय देवगन की फिल्म मेडे की शूटिंग के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rakul preet singh - फोटो : instagram
अजय देवगन के निर्देशन ने बनने वाली फिल्म मेडे की शूटिंग इसी महीने हैदराबाद में शुरू हुई है। इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह और अजय देवगन के अलावा अमिताभ बच्चन, अंगीरा धरा और आकांक्षा सिंह सहित कई दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। यह दूसरा मौका होगा जब रकुल प्रीत सिंह और अजय देवगन एक साथ काम करेंगे। इससे पहले यह दोनों फिल्म दे दे प्यार दे में नजर आए थे। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। 

पढ़ें: जरूतमंद लोगों को अपनी पूरी संपत्ति देने के लिए आगे आए ये खास शख्स, प्रियंका चोपड़ा ने यूं किया सम्मानित
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें