फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी के ट्वीट पर एक्टर का कमेंट, 'न्यू इंडिया तब होगा जब आप और आपका परिवार राजनीति छोड़ देगा'

Sun, 23 Jun 2019 01:04 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rahul gandhi - फोटो : social media
बॉलीवुड और राजनीति का खास कनेक्शन है। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में फिल्मी दुनिया से जुड़े कई सेलिब्रिटीज राजनीति के मैदान में कूदे हैं। वहीं कई सेलेब्स ऐसे हैं जो अपनी राय मजबूती के साथ रखते हैं। इन सेलिब्रिटीज में स्वरा भास्कर, ऋचा चड्ढा, कंगना रनौत और अनुपम खेर का नाम प्रमुख है। 
विज्ञापन

2 of 5
ranvir shorey - फोटो : file photo
एक्टर्स की इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। एक्टर रणवीर शौरी ने ट्विटर पर खुलकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है और राजनीति छोड़ने की सलाह दी है। रणवीर शौरी केवल राहुल गांधी पर ही नहीं रुके बल्कि पूरे गांधी परिवार को राजनीति छोड़ने की बात कही।
विज्ञापन

3 of 5
Ranvir Shorey - फोटो : social media
दरअसल, राहुल गांधी ने आर्मी डॉग यूनिट की दो तस्वीरों को शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'न्यू इंडिया।' राहुल गांधी के इस ट्वीट पर रणवीर शौरी ने लिखा कि 'न्यू इंडिया तब होगा जब आप और आपका परिवार राजनीति छोड़ देगा।'

 

4 of 5
Ranvir Shorey - फोटो : social media
रणवीर शौरी के इस ट्वीट पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। एक यूजर ने लिखा कि 'केवल आप ऐसा सोचते हैं। सूर्य फिर से उदय होगा। एक ऐसे देश में जहां इतनी विभिन्नताएं हैं वहां के लिए कांग्रेस से बेहतर कुछ नहीं। आप पार्टी के बारे में सोचना बंद करिए और कुछ दूसरा काम ढूंढ़ने की कोशिश करिए।' ट्रोलर्स का जवाब देते हुए रणवीर शौरी ने कहा कि 'कांग्रेस ट्रोलर्स को मेरे करियर के बारे में सोचने की जरूरत नहीं है। 2 रुपए हर ट्वीट के कलेक्ट करिए।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sacred games 2 - फोटो : netflix
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर शौरी नेटफ्लिक्स की वेबसीरीज सेक्रेड गेम्स के सीजन 2 में दिखाई देंगे। सेक्रेड गेम्स का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सीरीज में रणवीर शौरी की न्यू एंट्री हुई है। इसमें उनके अलावा सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मुख्य भूमिका है। पहले ये सीरीज 28 जून को रिलीज होने वाली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब शो को अगस्त तक टाल दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें