अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैग्स ऑफ वासेपुर' जबरदस्त हिट रही थी । इस फिल्म को रिलीज हुए आज 7 साल पूरे हो गए हैं । ये अनुराग कश्यप की अब तक की सबसे हिट फिल्म सीरीज है । इसी फिल्म से अनुराग कश्यप ने सफलता के नए मुकाम को हासिल किया था लेकिन उनका कहना है कि 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' ने उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी।
विज्ञापन
2 of 5
Gangs of wasseypur
- फोटो : social media
जी हां, अनुराग कश्यप ने एक ट्वीट कर ये बात कही है । उन्होंने लिखा, 'आज से ठीक सात साल पहले मेरी जिंदगी बबार्द हो गई थी। तब से हर कोई चाहता है कि मैं बार-बार वही चीज करूं। जबकि मैं उस चाहत से दूर भागने का असफल प्रयास कर रहा हूं। खैर, उम्मीद करता हूं कि 2019 के अंत तक 'साढ़े साती' खत्म हो जाएगी।'
विज्ञापन
3 of 5
Gangs of wasseypur
- फोटो : social media
असल जिंदगी पर आधारित फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था । यह फिल्म झारखंड के धनबाद जिले में स्थित वासेपुर पर आधारित है, जिसमें मनोज बाजपेयी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, पीयूष मिश्रा और रिचा चड्ढा प्रमुख भूमिका में नजर आए थे।
4 of 5
Gangs of wasseypur
- फोटो : social media
दो भाग में बनी यह फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी और इसको अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह कान में भी सराहना मिली थी। गैंग्स ऑफ वासेपुर की कहानी जीशान कादरी ने लिखी थी जिनका ताल्लुक वासेपुर से ही है। इस फिल्म के एक सीन में नवाज, हुमा कुरैशी के साथ डेट पर जाते हैं और उनके हाथ को छूने की कोशिश करते हैं । इस पर हुमा कहती है, 'ये कोई अच्छी बात है, पहले परमिसन लेनी चाहिए न?' दरअसल ये किस्सा नवाज की असल जिंदगी से लिया गया था।
फिल्म में पीयूष मिश्रा और तिग्मांशु धूलिया को दो किरदारों के नाम दिए गए थे और उन्हें खुद ही अपने किरदार को चुनना था। पीयूष मिश्रा ने नासिर का तो तिग्मांशु धूलिया ने रमाधीर सिंह का किरदार निभाया था। फिल्म में पंकज त्रिपाठी सुल्तान कुरैशी का किरदार निभाते हुए दिखाई दिए थे। इस रोल के लिए सबसे पहले उनका ऑडिशन लिया गया था।