फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रणौत, रवि किशन के बाद इस अभिनेता ने जया बच्चन पर किया हमला, कहा- ‘ये सिर्फ अपने बच्चों की थालियां सजाते हैं’

Thu, 17 Sep 2020 11:03 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत, रवि किशन, जया बच्चन - फोटो : instagram/kanganaranaut, twitter@ravikishann, ANI
संसद में रवि किशन ने बॉलीवुड में ड्रग्स कनेक्शन का मुद्दा उठाया था जिसके बाद जया बच्चन ने हिंदी सिनेमा जगत का बचाव किया। जया बच्चन ने कहा था कि बॉलीवुड को बदनाम करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि ये लोग जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं। जया बच्चन के बयान के बाद कंगना रणौत और रवि किशन ने उन पर निशाना साधा। अब इस लिस्ट में एक और अभिनेता का नाम जुड़ गया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
रणवीर शौरी - फोटो : Facebook: @ranvirshorey
जया बच्चन के बयान पर अभिनेता रणवीर शौरी ने आपत्ति जताई। रणवीर ने ट्वीट कर कहा कि बॉलीवुड में कुछ लोगों का बस चले तो उनकी थाली भी छिन कर अपने बच्चों को दे दें। उन्होंने लिखा कि ‘हम लोग इंडस्ट्री में जो कुछ भी करते हैं, अपने दम पर करते हैं।’
विज्ञापन

3 of 5
रणवीर शौरी - फोटो : instagram/ranvirshorey
रणवीर शौरी ने ट्वीट किया, ‘थालियां सजाते हैं यह अपने बच्चों के लिए। हम जैसों को फेंके जाते हैं सिर्फ टुकड़े। अपना टिफिन खुद पैक करके काम पर जाते हैं हम। किसी ने कुछ दिया नहीं। जो है वो है, जो यह लोग हमसे ले नहीं सके। इनका बस चलता तो वो भी अपने बच्चों को देते।’

4 of 5
कंगना रनौत, जया बच्चन - फोटो : Twitter: @kanganaranaut @ani
इससे पहले कंगना रणौत ने ट्वीट किया था कि 'क्या आप तब भी यही बात बोलतीं जब मेरी जगह पर आपकी बेटी श्वेता को किशोरावस्था में पीटा गया होता, ड्रग्स दिए गए होते और उसका शोषण होता? क्या आप यही कहतीं अगर अभिषेक को डराया-धमकाया जाता और उत्पीड़ित किया जाता और वो किसी दिन फांसी पर लटके नजर आते? दूसरों के लिए भी सहानुभूति दिखाओ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रवि किशन - फोटो : instagram/ravikishann
बता दें कि रवि किशन ने संसद में कहा था कि ‘हमारे फिल्म उद्योग में इसकी (ड्रग्स) पैठ हो चुकी है। पाकिस्तान और चीन से मादक पदार्थों की तस्करी हो रही है। यह देश की युवा पीढ़ी को बर्बाद करने की साजिश है।‘ गोरखपुर से भाजपा सांसद ने कहा कि ‘मेरी मांग है कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाए।’
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें