कंगना रणौत
- फोटो : Twitter @KanganaTeam
वीडियो में कंगना कहती हैं, 'माननीय प्रधानमंत्री जी, आपको जन्मदिवस की बहुत बहुत बधाई। मुझे आपसे कभी बात करने का मौका नहीं मिला। हालांकि हम दो तीन बार मिले हैं। मैं आपसे कहना चाहती हूं कि ये देश आपको बहुत सराहता है। मुझे पता है कि ऐसी बहुत सारी आवाजें हैं, बहुत सारा शोर है, जहां पर आपको गलत तरीके से प्रस्तुत किया जाता है। शायद ही किसी को इतने अपमान भरे शब्द कहे जाते हैं। हालांकि वो एक प्रोपेगैंडा है।'