फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranvir Shorey-Konkona Sen: पहली नजर में कोंकणा पर दिल हार बैठे थे रणवीर, इस तरह शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी

Sat, 03 Sep 2022 09:49 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कोंकणा सेन शर्मा रणवीर शौरी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में दो लोगों की प्रेम कहानी ज्यादा दिनों तक किसी से छिपी नहीं रह सकती है। मीडिया से लेकर फैंस तक सभी अपने पसंदीदा कलाकारों की निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं, जिसके कारण कभी-कभी इन कलाकारों को अपने रिश्ते छिपाने पड़ जाते हैं। इंडस्ट्री में कई ऐसी जोड़ियां हैं जो ऐसा करती हैं और इन्हीं में से एक है अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर शौरी। दोनों का प्यार और रिश्ता आज जगजाहिर है, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब दोनों ने गुपचुप अपने रिश्ते की शुरुआत की थी। अपनी शानदार एक्टिंग के लिए पहचानी जाने कोंकणा सेन शर्मा की फिल्मों के अलावा उनकी रियल लाइफ भी बहुत चर्चा में रही थीं। कोंकणा और रणवीर दोनों एक-दूसरे के प्यार में इस कदर पागल थे कि उन्होंने आज ही के दिन यानी 3 सितंबर को साल 2010 में शादी कर ली थी, लेकिन कुछ साल बाद दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई। फिर वहीं हुआ जो बहुत से बॉलीवुड कपल्स के बीच होता है। लेकिन अगर आज ये दोनों साथ होते तो अपनी 12 शादी की सालगिरह मना रहे होते। तो चलिए इस खास मौके पर जानते हैं दोनों की लव स्टोरी के बारे में...  
विज्ञापन

2 of 4
रणवीर शौरी, कोंकणा शर्मा - फोटो : Social media
ऐसे हुई पहली मुलाकात
एक-साथ कईं फिल्मों में काम करने वाले कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर शौरी की पहली मुलाकात एक फिल्म के सेट पर ही हुई थी। फिल्म 'मिक्स डबल' के सेट पर हुई इस मुलाकात पर ही रणवीर शौरी, कोंकणा को पहली नजर में दिल दे बैठे थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर शौरी कोंकणा के प्यार में इस दर पागल थे कि वह बस किसी भी तरह उनसे शादी करना चाहते थे। जैसे-जैसे सेट पर दोनों की मुलाकाते बढ़ी, वैसे-वैसे कोंकणा और रणवीर को दोस्ती भी बढ़ी और कुछ समय बाद दोनों डेट करने लगे। इस फिल्म के बाद दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया, लेकिन अपने रिश्ते की जानकारी कभी भी खुलकर मीडिया या फैंस को नहीं दी थी।  
विज्ञापन

3 of 4
रणवीर शौरी, कोंकणा सेन शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
सिंपल तरीके से शादी के बंधन बंधे थे कोंकणा-रणवीर
लंबे समय तक अपने रिलेशन को मीडिया की नजरों से छिपाकर रखने वाले रणवीर शौरी और कोंकणा सेन शर्मा ने अचानक से एक दिन सगाई कर पूरी दुनिया के सामने अपने रिश्ते का खुलासा कर दिया था। अचानक सगाई की खबर ने लोगों को चौंका दिया था, इसके बाद फैंस यह जान पाए थे कि दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। सगाई के कुछ समय बाद और लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। साल 2010 में दोनों बेहद ही सिंपल तरीके से शादी के बंधन में बंध गए। कोंकणा और रणवीर की शादी में सिर्फ परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए थे। 
विज्ञापन

4 of 4
रणवीर शौरी, कोंकणा सेन शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
पांच साल तक अलग रहने के बाद लिया तलाक
शादी के एक महीने बाद ही कोंकणा ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर से एक बार फिर लोगों को चौंका दिया था। शादी से पहले प्रेग्नेंट होने की वजह से एक्ट्रेस काफी सुर्खियों में आ गई थी। कोंकणा ने एक बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम हारून है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शादी के कुछ साल बाद ही कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर शौरी के बीच अनबन शुरू हो गई थी। कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर शौरी तलाक लेने से पहले से ही अलग रहना शुरू कर दिया था। बीच में एक वक्त ऐसा आया था, जब दोनों अपने बीच अनबन को सुलझाना चाहते थे। उस वक्त एक फिल्म में कोंकणा और रणवीर साथ काम कर रहे थे। माना जा रहा था कि दोनों अपनी पुरानी बातों को भुलकर फिर से साथ आ जाएंगे। लेकिन कुछ ठीक नहीं हुआ और दोनों ने अलग रहने के पांच साल बाद साल 2020 में तलाक ले लिया। तलाक के बाद कोंकणा और रणवीर दोनों मिलकर अपने बेटे की परवरिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें