शक्ति कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
दोस्त ने भी शक्ति कपूर का दिया साथ
इस मुलाकात के बाद फिरोज खान ने बेशक शक्ति कपूर को फिल्म में काम दिलाने का भरोसा दिया था लेकिन इसी बीच अभिनेता के साथ एक और अच्छी चीज हुई और वो यह थी कि शक्ति कपूर का एक दोस्त उन दिनों ही फिरोज खान की फिल्म 'कुर्बानी' में काम कर रहा था और उस दोस्त ने भी शक्ति के बारे में फिरोज खान से बात की। तब जाकर अभिनेता को फिल्म 'कुर्बानी' में एक रोल मिला और उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। अभिनेता को इस इंडस्ट्री में तीन दशक हो गए हैं लेकिन आज तक उन्होंने कभी ब्रेक नहीं लिया। शक्ति कपूर के खाते में मलयाली, बंगाली, उड़िया, पंजाबी, तेलुगू, इंग्लिश, नेपाली, मराठी, असमी, कन्नड़, बांग्लादेशी और बंगाली फिल्में भी शामिल हैं।