फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से पहले जिस प्रोडक्ट का ऐड कर रणवीर सिंह ने करोड़ों कमाए, अब दीपिका के कहने पर किया मना

Wed, 03 Apr 2019 04:08 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ranveer singh deepika padukone - फोटो : instagram
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं । फिल्मों के साथ उन्हें बड़े प्रोडक्ट्स के ऐड भी मिल रहे हैं । हाल ही में रणवीर सिंह ने एक प्रोडक्ट को एंडोर्स करने से मना कर दिया है । इसकी वजह दीपिका पादुकोण हैं । दरअसल, रणवीर लंबे समय से एक कंडोम ब्रांड को एंडोर्स कर रहे थे । 
विज्ञापन

2 of 6
Deepika Padukone and Ranveer Singh - फोटो : social media
अब उन्होंने दीपिका के कारण इसे एंडोर्स करने से अपने हाथ खींच लिए हैं । मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंडोम कंपनी रणवीर सिंह का कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू नहीं करेगी । रणवीर ने ब्रांड को बोल दिया है कि वो इसे आगे नहीं बढ़ाएंगे । इसकी वजह दीपिका पादुकोण बताई जा रही हैं । 
विज्ञापन

3 of 6
Deepika Padukone-Ranveer Singh - फोटो : social media
वहीं खबर ये है कि रणवीर सिंह ने एंडोर्समेंट के लिए काफी ज्यादा फीस की डिमांड की थी । इस वजह से कंपनी ने रणवीर सिंह के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया । बता दें कि रणवीर की शादी के बाद कंडोम कंपनी ने रणवीर-दीपिका को ट्वीट कर बधाई भी दी थी ।

4 of 6
Ranveer Singh - फोटो : instagram
खबरों की मानें तो ये कंडोम ब्रांड घाटे में जा रहा था । जब इसकी कमान रणवीर सिंह के हाथों मे आई तो ब्रांड को कफी फायदा हुआ । रणवीर ने पिछले साल दीपिका से शादी की थी। अब दोनों अपने प्रोफेशनल करियर में बिजी हो गए हैं । 
विज्ञापन

5 of 6
Deepika Padukone and Ranveer Singh - फोटो : twitter
रणवीर की फिल्मों की बात करें तो इस साल उनकी गली बॉय रिलीज हुई । फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की । आजकल रणवीर सिंह फिल्म 83 की शूटिंग में बिजी हैं । 83 के अलावा रणवीर, करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में भी दिखेंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ranveer singh
वहीं दीपिका पादुकोण शादी के बाद मेघना गुलजार की मूवी 'छपाक' में नजर आएंगी । ये एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की बायोपिक मूवी है । फिल्म से दीपिका का लुक सामने आ चुका है । तस्वीर में वे बिल्कुल लक्ष्मी अग्रवाल की तरह लगीं थीं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें