फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभुदेवा की पत्नी के बारे में नहीं जानते होंगे आप, पति के अफेयर की खबर सुनने के बाद किया था ये काम

Wed, 03 Apr 2019 04:02 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
Prabhudeva
प्रभुदेवा (Prabhudeva) को बॉलीवुड में 'डांस का देवता' कहा जाता है । डांसर के अलावा प्रभुदेवा एक डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और एक्टर भी हैं । उन्होंने 'वांटेड', 'रमैया वस्ता वैया', 'आर राजकुमार', 'राउडी राठौर', 'सिंह इज ब्लिंग' और 'एक्शन जैक्शन' जैसी सुपरहिट फिल्में डायरेक्ट की हैं । प्रभुदेवा ने अपने करियर की शुरुआत एक बैकग्राउंड डांसर के तौर पर की थी । प्रभुदेवा धीरे-धीरे सफलता की ऐसी सीढ़ी चढ़े कि आज वो फिल्म इंडस्ट्री में 'डांस के देवता' कहे जाने लगे । 
 
विज्ञापन

2 of 11
prabhudeva
प्रभुदेवा आज अपना 46वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं । प्रभुदेवा का जन्म कर्नाटक के मैसूर में हुआ था । प्रभुदेवा के पिता मुगुर सुंदर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कोरियोग्राफर थे । प्रभुदेवा ने अपने पिता की तरह ही डांसर बनने का फैसला किया । उन्होंने भरतनाट्यम  के अलावा कई क्लासिकल डांस फॉर्म सीखे। 1988 में प्रभुदेवा ने तमिल फिल्म Agni Natchathiram में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम किया । 
विज्ञापन

3 of 11
prabhudeva
1989 में प्रभुदेवा ने पहली बार कमल हासन की फिल्म  Vetri Vizha में कोरियोग्राफर के तौर पर काम किया । तब से अब तक प्रभुदेवा 100 से ज्यादा फिल्मों में कोरियोग्राफी कर चुके हैं। कोरियोग्राफी के साथ प्रभु ने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया । 1999 में प्रभु ने माइकल जैक्सन के ग्रुप के साथ जर्मनी में परफॉर्म किया था । साल 2010 में प्रभु ने सिंगापुर में अपनी डांस एकेडमी खोली । साल 2013 में उन्होंने अपना वीडियो एल्बम भी लॉन्च किया । 

4 of 11
prabhudeva
प्रभुदेवा की अपकमिंग फिल्म 'दबंग 3' है । इसमें वो सलमान खान के साथ काम करेंगे । प्रभुदेवा की प्रोफेशनल लाइफ जितनी शानदार है, उनकी पर्सनल लाइफ में उतने ही ज्यादा उतार-चढ़ाव रहे । प्रभुदेवा ने 1995 में रामलत से शादी की थी । रामलत मुस्लिम थीं और एक एक क्लासिकल डांसर थीं । शादी के बाद रामलत ने हिंदू धर्म अपनाया और अपना नाम बदलकर लता रख लिया था । 
विज्ञापन

5 of 11
prabhudeva
उनके तीन बेटे हुए लेकिन बड़े बेटे विशाल को कैंसर हो गया । जिस कारण उसका निधन साल 2008 में हो गया था । शादी के कुछ समय बाद प्रभुदेवा के साउथ एक्ट्रेस नयनतारा को डेट करने की खबरें आईं । प्रभुदेवा ने तमिल फिल्म 'विल्लू' में नयनतारा को कोरियोग्राफ किया था। इसी दौरान दोनों में प्यार पनपा । शुरुआत में दोनों ने ना कभी अपने प्यार को कबूला और ना कभी नकारा ।  
विज्ञापन

6 of 11
prabhudeva
इसके बाद साल 2010 में प्रभुदेवा ने नयनतारा के साथ रिलेशन में होने की बात कबूली थी । साथ ही कहा था कि वो नयनतारा से शादी करना चाहेंगे । जब ये बात प्रभुदेवा की पत्नी लता तक पहुंची तो बवाल मच गया । प्रभुदेवा ने डिवॉर्स फाइल कर दिया था । इसके बाद वो नयनतारा से शादी करना चाहते थे । वहीं लता ने प्रभु को तलाक देने से साफ मना कर दिया। उन्हें अपने पति का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर बिल्कुल बर्दाश्त नहीं था । 
विज्ञापन

7 of 11
prabhudeva
लता ने कोर्ट में प्रभु और नयनतारा के लिव इन रिलेशन में रहने के खिलाफ एक पिटीशन फाइल की । साथ ही कोर्ट से आग्रह किया कि प्रभु और उनमें फिर से सुलह करवा दी जाए । इस पिटीशन में लता ने ये भी कहा कि प्रभु घर में खर्च के लिए पैसे नहीं देते हैं । साल 2010 अक्टूबर में लता ने चेन्नई कोर्ट में प्रभु और नयनतारा की शादी रोकने के लिए दूसरी पिटीशन डाली । इतना ही नहीं, लता ने कहा कि अगर उनकी सुनवाई नहीं हुई तो वो भूख हड़ताल करेंगी। 

8 of 11
प्रभुदेवा - फोटो : social media
लता के सहयोग में बहुत सी महिला संस्था ने उनका साथ दिया । सड़क पर महिलाओं ने हंगामा किया और नयनतारा के पोस्टर तक जलाए । इसके बाद प्रभु और लता खुद कोर्ट गए और अपनी 16 साल की शादी को खत्म कर दिया । बेटों की कस्टडी लता को मिली लेकिन प्रभु को अपने बच्चों से मिलने की पूरी आजादी दी गई । लता से डिवॉर्स के बाद तक नयनतारा अपना फिल्मी करियर छोड़ चुकी थीं । वो अपने खर्चों के लिए पूरी तरह से प्रभुदेवा पर डिपेंड रहने लगीं । 
 

9 of 11
Prabhudeva and Nayantara
नयनतारा ने अपनी लैविश लाइफस्टाइल को जीना नहीं छोड़ा था । दोनों ने मुंबई में साथ रहना शुरू कर दिया । खबरों की मानें तो वो कई बार नयनतारा से झूठ भी बोलते थे । वो शूटिंग का बहाना कर के अपने बेटों से मिलने के लिए चेन्नई जाते थे । नयनतारा ने प्रभु पर आरोप लगाया था उन्होंने पहले शादी का वादा किया था लेकिन ऐन वक्त पर वो मुकर गए । आखिरकार 2012 में दोनों का ब्रेकअप हो गया । 

 

10 of 11
prabhudeva
साल 2016 में प्रभुदेवा को पैरालिसिस अटैक पड़ा । प्रभु एक फिल्म की कोरियोग्राफी कर रह रहे थे । डांस करते-करते अचानक वो जमीन पर गिर पड़े थे । इस बात की जानकारी प्रभु ने खुद दी थी । प्रभु ने कहा था, 'अचानक डांस करते-करते मुझे एहसास हुआ कि मैं हाथ-पैर नहीं हिला पा रहा हूं । थोड़ी देर में मैं जमीन पर गिर गया । फिर सोनू सूद के दोस्त ने मुझे अस्पताल पहुंचाया ।'


 
विज्ञापन

11 of 11
Prabhudeva
डॉक्टर ने बताया कि प्रभुदेवा को टेंपरेरी पैरालिसिस अटैक पड़ा है । इस घटना के बाद प्रभुदेवा ने हर आर्टिस्ट को सलाह दी थी कि 'चाहे कोई फाइट, डांस या इमोशनल सीन हो, उस पर जरूरत से ज्यादा जान ना लगाएं। उस वक्त प्रभु अपने दोनों बेटों के फ्यूचर के बारे में सोचकर काफी डर गए थे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें