करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। इसके साथ ही वह बॉलीवुड स्टार्स के भी चहेते हैं। इस कड़ी में नया नाम रणवीर सिंह का जुड़ गया है। हाल ही में रणवीर ने कहा है कि वो ऑनस्क्रीन तैमूर के पापा बनने को बेताब हैं। रणवीर ने इस बात का खुलासा 'कॉफी विद करण' के शो में किया है।
विज्ञापन
2 of 5
ranveer singh
बता दें कि रणवीर का साथ इस शो में अक्षय कुमार ने दिया था। कॉफी विद करण के रैपिड फायर सेशन में रणवीर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि, मैं तैमूर के साथ काम करना चाहता हूं। रणवीर आगे कहते हैं कि वे फिल्म में तैमूर के पिता का किरदार निभाना चाहेंगे। बेशक रणवीर के यह जवाब सुनकर कई स्टार्स के दिल टूट गए होंगे। रणवीर ने शो में तैमूर की बहुत तारीफ की है।
विज्ञापन
3 of 5
रणवीर सिंह
रणवीर ने यह भी कहा है कि तैमूर उनके बढ़ापे का सहारा है। बॉलीवुड के जरिए अपने हर रुप को दिखा चुके करण जौहर का शो 'कॉफी विद करण' इस बार भी हिट है। शो के अगले एपिसोड में रणवीर सिंह और अक्षय कुमार मेहमान बनकर आने वाले हैं। इस दौरान यह दोनों अपने जीवन से जुड़ी कई बातों का खुलासा करते हुए भी नजर आएंगे।
4 of 5
ranveer singh alia
आपको बता दें कि रणवीर सिंह अपने फैशन सेंस को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं। खासतौर पर उनके कपड़े। शो के दौरान रणवीर ने अपने फैशन टिप्स के बारे में लोगों को बताया है। उन्होंने कहा है कि करण शॉपिंग के दौरान मंहगे और आकर्षक कपड़े खरीदते हैं। जब करण को लगता है कि यह कपड़ा उन पर अच्छा नहीं लगेगा तो वह मुझे दे देते हैं।
रणवीर इन दिनों फिल्म सिंबा की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म दिसंबर में रिलीज होगी। लेकिन इससे पहले वह दीपिका पादुकोण के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी उनके फैन्स के लिए किसी नेशनल इवेंट से कम नहीं है। शादी अगले महीने दीवाली के एक हफ्ते बाद (14 और 15 नवंबर) होगी।