फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranveer Singh: रणवीर ने बिग बी को समर्पित किया अपना लोकमत महाराष्ट्रीयन अवॉर्ड, बोले- उनके जैसा बनना मेरा सपना

Wed, 12 Oct 2022 10:41 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रणवीर सिंह - फोटो : insta
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इंडस्ट्री के सबसे एनर्जेटिक और टैलेंटेड अभिनेताओं में से एक हैं। रणवीर किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बने रहते हैं। आए दिन अपनी दिली बातों को खुलकर सबके सामने रखने वाले रणवीर सिंह ने हाल ही में अभिनेता ने कहा कि वह दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन की तरह बनना चाहते हैं। रणवीर का कहना है कि वह उनके जैसे बनना चाहते हैं, जो अभी भी 80 साल की उम्र में अभिनय कर रहे हैं। दरअसल, हाल ही में रणवीर को मंगलवार को मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान साल 2022 के लोकमत महाराष्ट्रीयन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। रणवीर ने इस अवॉर्ड को अपने 'आइडल' अमिताभ बच्चन को समर्पित करते हुए उनकी तारीफ की।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
रणवीर सिंह - फोटो : Social Media
मुंबई में हुए इस अवॉर्ड फंक्शन में अवॉर्ड लेने के बाद रणवीर ने खुद को 'एक गौरवान्वित महाराष्ट्रीयन' बताया। यह अवॉर्ड रणवीर को इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार नाना पाटेकर ने दिया था। ऐसे में अवॉर्ड को स्वीकारने के बाद रणवीर ने अभिनेता नाना पाटेकर से कहा, 'नाना जी आज आपके मित्र और मेरे आदर्श अमिताभ बच्चन जी को उनका 80वां जन्मदिन मुबारक हो। मैं आज यह पुरस्कार उन्हें समर्पित करता हूं।' रणवीर ने आगे कहा, 'मैं बचपन से अमिताभ बच्चन बनाना चाहता था, आज भी अमिताभ बच्चन बनाना चाहता हूं और आगे भी जाके अमिताभ बच्चन ही बनाना चाहूंगा। मतलब 80 के उम्र में भी वह लगे हैं, बस अभिनय कर रहे हैं।
Karwa Chauth 2022: रणवीर से आयुष्मान तक, अपनी पत्नी की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखते हैं ये सितारे
विज्ञापन

3 of 4
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले हाल ही में, रणवीर ने एक मीडिया संस्थान को अपने दिए इंटरव्यू में अमिताभ के लिए अपनी प्रशंसा व्यक्त की थी। उन्होंने कहा, 'चलो बस यह कहें कि मेरे दिल के कमरों पर उनके ही पोस्टर लगे हैं। मैं स्पष्ट रूप से कहता हूं कि वह मेरी सबसे बड़े आइडल हैं, एक देवता हैं जिनका मैं सम्मान करता हूं। यह मेरी दादी थीं, जिन्होंने मुझे अमिताभ बच्चन की शानदार और कलात्मकता दुनिया में प्रवेश कराया। अमिताभ बच्चन की फिल्मों के वीएचएस के बाद वीएचएस खेलते हुए वह मुझे अपनी विशेष घर की बनी सिंधी स्वादिष्ट सेल ब्रेड खिलाती थी। और वह मुझे जोर देकर कहती थी, एक दिन तुम्हें बड़ा होना है और उसके जैसा बनना है!'
PS-1 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर पीएस-1 की कमाई में गिरावट जारी, 13वें दिन फिल्म ने किया इतना कलेक्शन
विज्ञापन

4 of 4
रणवीर सिंह - फोटो : Instagram
रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को अगली बार आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन के साथ फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में अभिनय करते हुए देखा जाएगा। यह फिल्म 11 फरवरी, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा उनके पास रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सर्कस' भी है, जिसमें जैकलीन फर्नांडीज और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है।
GoodBye Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर फिसड्डी साबित हो रही ‘गुडबाय’, छठे दिन किया महज इतना कारोबार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें