फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रनौत को रणबीर कपूर के साथ डेट पर भेजना चाहते रणवीर सिंह, शो में किया था खुलासा

Sun, 10 Mar 2019 06:27 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना,रणबीर,रणवीर - फोटो : social media
मणिकर्णिका की सक्सेस पार्टी के बाद वो एक के बाद एक बॉलीवुड के कई नामी-गिरामी लोगों पर निशाना साधने से नहीं चूक रही हैं। कंगना ने बीते दिनों रणबीर कपूर को निशाने पर लेते हुए खूब खरी-खोटी सुनाई थी। कंगना और रणबीर के विचार जरा भी नहीं मिलते हैं। लेकिन एक ऐसा भी समय था जब रणवीर सिंह दोनों को साथ में डेट पर भेजना चाहते थे।
विज्ञापन

2 of 5
Ranbir Ranveer
एक चैट शो के दौरान रणबीर कपूर और रणवीर सिंह साथ आए थे। इस शो में दोनों ने अपने कई राज से पर्दा उठाया था। वहीं जब शो के होस्ट ने रणवीर से सवाल पूछा था कि वह रणबीर को किसके साथ डेट पर भेजना चाहेंगे, इस पर रणवीर ने जवाब में कहा था कि वह रणबीर को कंगना के साथ डेट करते देखना चाहेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
कंगना - फोटो : social media
इस बात को लेकर जब कंगना से सवाल किया गया था तब उन्होंने कहा था कि रणवीर उनके अच्छे दोस्त हैं और उनकी डेटिंग लाइफ को लेकर उत्सुक रहते हैं। कंगना ने ये बताया था कि एक बार रणवीर ने उनकी डेटिंग लाइफ के बारे में सवाल किया तो उन्होंने इसे टाल दिया था।

4 of 5
kangana ranaut
हाल ही में कंगना ने कहा था कि 'बॉलीवुड में ऐसे कई सेलिब्रिटीज हैं जब उनसे पॉलिटिक्स पर सवाल पूछो तो कहते हैं हम पॉलिटिक्स के बारे में क्यूं बोलें? हमने क्या किया? हमने कुछ नहीं किया। ऐसे नहीं चलता। आपको जिम्मेदार होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kangana, ranbir - फोटो : amar ujala
कंगना ने आगे कहा था कि 'रणबीर कपूर कहते हैं कि मेरे घर में तो बिजली-पानी आता है मैं क्यूं पॉलिटिक्स पर बोलूं। आप देश की वजह से हैं। आपका घर यहां है। ये देशवासियों का ही पैसा है जिससे आप मर्सिडीज में बैठते हैं। इस तरह की बातें आप कैसे कर सकते हैं। हम तो फिल्मों में काम करने वाले हैं। हम कैसे पॉलिटिक्स की बात करें।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें