फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कबीर सिंह' से पहले भी दाढ़ी में दिखे 5 एक्टर, 'खिलजी' को देख तो हॉल में बजी थीं तालियां

Sat, 29 Jun 2019 12:59 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
beard look bollywood actors - फोटो : social media
बॉलीवुड में एक दौर था जब क्लीन शेव का चलन था। फिल्मों के साथ-साथ स्टार्स का भी रूप बदलता गया। इस बदलते समय में अब एक्टर्स नए-नए लुक ट्राई कर रहे हैं। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं ऐसे कुछ एक्टर्स के बारे में जिन्होंने पर्दे पर बियर्ड लुक अपनाया और बेहद हैंडसम भी दिखे।
विज्ञापन

2 of 6
ranveer singh - फोटो : file photo
रणवीर सिंह ने फिल्म पद्मावत में दाढ़ी वाला लुक अपनाया था जो ना केवल काफी पसंद किया गया बल्कि काफी पॉपुलर भी हुआ। बैंड बाजा बारात से लेकर फिल्म 83 के लुक तक, रणवीर सिंह हमेशा डैशिंग लुक में नजर आते हैं। उनका दाढ़ी लुक तो विज्ञापनों में भी खूब पॉपुलर हुआ। पद्मावत में भले ही रणवीर सिंह निगेटिव किरदार में थे लेकिन वो सभी किरदारों पर भारी पड़े। फिल्म में उनकी एंट्री होते ही लोगों ने सिनेमाहॉल में खूब तालियां बजाईं।
विज्ञापन

3 of 6
Kabir Singh - फोटो : twitter
चॉकलेटी ब्वॉय इमेज वाले शाहिद कपूर हाल ही में फिल्म कबीर सिंह में रफ एंड टफ लुक में दिखे। उनका दाढ़ी लुक लड़कियों को खूब पसंद आ रहा है। कबीर सिंह का पहला पोस्टर देख तो एक बारगी उनके फैंस को यकीन नहीं आया कि क्यूट से दिखने वाले शाहिद कपूर ही हैं।

4 of 6
salman khan,katrina kaif, bharat - फोटो : अमर उजाला
सलमान खान ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म भारत में दाढ़ी वाला लुक अपनाया। सलमान इस फिल्म में उम्र के कई पड़ाव निभाते दिखे। बुजुर्ग का रोल निभाते वक्त सलमान सफेद दाढ़ी में नजर आए। उनका ये लुक एक बार फिर से फैंस को खूब भाया। 
विज्ञापन

5 of 6
Aamir Khan - फोटो : Twitter
बॉलीवुड में आमिर खान की कोई तुलना नहीं है। शुरुआत से ही वह अपनी हर फिल्म में नए-नए लुक में नजर आए हैं जो काफी हिट रहे हैं। फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के लिए आमिर खान ने दाढ़ी लुक अपनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Shah Rukh Khan - फोटो : file photo
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान शुरू से ही फिल्मों में क्लीन शेव में नजर आए हैं लेकिन बॉलीवुड के बदलते जमाने ने उन्हें बियर्ड रखने पर मजबूर कर दिया है। अब वह अपने इस नए स्टाइल से खुश हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें