फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहिद के कहने पर ईशान ने छोड़ी विशाल भारद्वाज की फिल्म, दोनों भाई एक साथ आएंगे इस फिल्म में नजर

Sat, 29 Jun 2019 12:56 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
shahid ishaan - फोटो : file photo
फिल्म कबीर सिंह की कामयाबी का जश्न मना रहे शाहिद कपूर ने अब अपने छोटे भाई ईशान खट्टर को भी साथ लेने का फैसला किया है। ईशान खट्टर ने इसी के चलते विशाल भारद्वाज की अगली फिल्म में काम करने से मना कर दिया है। इससे पहले ईशान कुछ और फिल्मों के लिए भी ना कर चुके हैं, जिनमें एक फिल्म करण जौहर की भी शामिल है।
विज्ञापन

2 of 4
ईशान खट्टर, मीरा राजपूत और शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अपनी डेब्यू हिंदी फिल्म धड़क से सुर्खियों में आए ईशान खट्टर को धर्मा प्रोडक्शंस अपनी टैलेंट लिस्ट में रखने की पूरी कोशिश में रहा है। लेकिन, ईशान नहीं चाहते कि उनकी फिल्मों का फैसला कोई और करे। इसी के चलते उन्होंने धर्मा प्रोडक्शंस को बाय बाय कहा। विशाल भारद्वाज भी ईशान को लेकर फिल्म बनाने की कोशिश करते रहे हैं लेकिन अपने बड़े भाई शाहिद के कहने पर उन्होंने इस फिल्म से भी खुद को अलग कर लिया है।
विज्ञापन

3 of 4
shahid kapoor - फोटो : file photo
विशाल भारद्वाज की लगातार पांच फिल्में बतौर निर्देशक फ्लॉप हो चुकी हैं। शाहिद कपूर के साथ कमीने, हैदर और रंगून बना चुके विशाल इस बार ईशान पर दांव खेलना चाहते थे। लेकिन, सूत्र बताते हैं कि शाहिद ने ईशान को एक्सपेरीमेंटल सिनेमा से दूर रहने को ही कहा है। शाहिद इन दिनों अर्जुन रेड्डी के बाद एक और तेलुगू फिल्म के हिन्दी रीमेक को लेकर सोच विचार कर रहे हैं। यह फिल्म है पिछले साल रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म जर्सी।
विज्ञापन

4 of 4
ईशान खट्टर और शाहिद कपूर - फोटो : file photo
इसके अलावा शाहिद के पास दो हीरो वाली एक और फिल्म आई है जिसे फिल्म नीरजा से मशहूर हुए निर्देशक राम माधवानी बना रहे हैं। सूत्रों की मानें तो शाहिद इस फिल्म में ईशान को भी अपने साथ लेंगे और यही फिल्म ईशान के करियर की धड़क के बाद अगली फिल्म होगी। राम माधवानी की ये फिल्म एक रोड थ्रिलर मूवी है जिसमें दोनों भाई बाइकर्स के रोल में नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें