हिंदी सिनेमा और बॉलीवुड सितारों का हर रंग निराला है। ये स्टार्स पर्दे पर छाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करते हैं, और अपने हर किरदार में जान डालकर उसे यादगार बना देते हैं। बॉलीवुड की कुछ हिट जोड़ियां भी हैं, जिन्होंने दर्शकों का बेशुमार प्यार बटोरा है। हालांकि, कुछ चहेते स्टार्स ऐसे भी हैं जो पर्दे पर रोमांटिक केमिस्ट्री जमाने के बाद उसी को-स्टार के भाई-बहन बने हैं। इस लिस्ट में हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय तक का नाम शामिल है-