फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावत' में रणवीर सिंह ने खिलजी के रोल को लेकर खोला राज, कह दी इतनी बड़ी बात

Sat, 27 Jan 2018 02:01 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तमाम खींचतान के बाद फिल्म 'पद्मावत' सिनेमाघरों पर रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस भी मिल रहा है। मगर खास बात यह है कि फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी यानि रणवीर सिंह के किरदार ने अपनी एक्टिंग से सभी दर्शकों का दिल जीत लिया है।
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म देखने के बाद हर किसी ने खलनायक के तौर पर रणवीर की तारिफ की है। वहीं इस बात पर जब रणवीर सिंह से पूछा गया तो उन्होंने ने खिलजी के रोल को लेकर बड़ी बात कह दी। उनका मानना है कि खिलजी का किरदार करना उनके लिए जितना मुश्किल फिल्म 'पद्मावत' में था, उससे भी ज्यादा वह अपने फिल्मी करियर से डर रहे थे।
विज्ञापन

3 of 5
मगर लोगों ने उनकी एक्टिंग के तारिफ की है। जिसको लेकर रणवीर ने उन सभी को धन्यवाद किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि खिलजी का रोल करना उनके लिए हर तरह का मुश्किल काम था। वहीं कई फिल्म आलोचकों ने भी रणवीर की एक्टिंग की तारिफ करते हुए उन्हें बॉलीवुड का बेस्ट विलेन' भी बताया है।
 

4 of 5
रणवीर से जब उनके खिलजी के रोल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मैं इमानदारी से बताऊं तो जब मुझे 'पद्मावत' फिल्म में खिलजी के किरदार के लिए ऑफर किया गया था, तो बहुत से लोगों को कहना था कि एक हीरो को एंटी हीरो का रोल नहीं करना चाहिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उन्होंने यह भी कहा कि खिलजी के रोल को उन्होंने संयज लीला भंसाली और खुद के नजिरए से देखा जिसके बाद उन्होंने खिलजी का रोल करने का फैसला किया। उन्होंने कहा- 'मैं दर्शकों के प्यार के लिए उनका अभार व्यक्त करता हूं।' आपको बता दें कि रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'पद्मावत' ने पहले दिन 19 करोड़ रुपए की कमाई की है। राजपूत समाज द्वारा विरोध के चलते यह फिल्म कई राज्यों में रिलीज भी नहीं हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें