वेटेरन एक्टर ऋषि कपूर ने कई प्रतिष्ठित फिल्मों और गीत में काम किया हैं, लेकिन उनके करियर में एक फिल्म ऐसी है जो उन्हें भीड़ से अलग खड़ा करके रख देती है और वह फिल्म है 1980 में आई सुभाष घई की फिल्म 'कर्ज'। इस फिल्म की बेहद सराहना इसके जबर्दस्त म्यूजिक के वजह से हुई थी। जिस व्यक्ति ने यह प्रतिष्ठित क्लासिक थीम म्यूजिक को बनाया था, वह महान गिटारिस्ट गोरख शर्मा नहीं रहे।
विज्ञापन
2 of 4
rishi kapoor
ऋषि कपूर ने गिटारिस्ट गोरख शर्मा के निधन पर ट्विटर श्रद्धांजलि दी। ऋषि कपूर ने ट्वीट कर लिखा, "आरआईपी, आपके संगीत के लिए धन्यवाद, गोरख जी, आपको सभी याद करेंगे।"
विज्ञापन
3 of 4
rishi kapoor
बता दें, इस फिल्म के रिलीज होने के तुरंत बाद अगले हफ्ते फिरोज खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कुर्बानी' रिलीज हो गई थी जिस वजह से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई थी, लेकिन आज इस फिल्म की गिनती क्लासिक फिल्मों में होती हैं।