फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन्नई में जुटे वर्ल्ड कप 83 के खिलाड़ी, कपिल देव और कमल हासन ने रिलीज किया फिल्म का फर्स्ट लुक

Sun, 26 Jan 2020 01:25 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
83 - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
भारतीय क्रिकेट का नाम दुनिया में सबसे ऊंचा करने वाली विश्वविजेता भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे कपिल देव ने अभिनेता रणवीर सिंह के साथ चेन्नई में फिल्म 83 का शानदार फर्स्ट लुक जारी किया। इस मौके पर फिल्म 83 में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव का किरदार निभा रहे रणवीर सिंह अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

2 of 4
83 - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
फिल्म 83 को रिलायंस एंटरटेनमेंट हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज कर रहा है। साल 1983 में चमत्कारिक रूप से पहला क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के कप्तान कपिल देव अपनी तब की टीम के साथियों के साथ यहां खास तौर से मौजूद रहे। कपिल देव देर तक मशहूर अभिनेता कमल हासन से बातें करते दिखे। कमल हासन इस फिल्म के तमिल संस्करण को अपनी कंपनी के जरिए रिलीज कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
83 - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इस मौके पर फिल्म 83 में सुनील गावस्कर का किरदार निभा रहे ताहिर राज भसीन, मोहिंदर अमरनाथ का किरदार निभा रहे साकिब सलीम, सैयद किरमानी बने साहिल खट्टर, संदीप पाटिल बने चिराग पाटिल, दिलीप वेंगसरकर का किरदार निभा रहे आदिनाथ कोठारे, रवि शास्त्री बने धैर्य करवा, कीर्ति आजाद बने दिनकर शर्मा, यशपाल शर्मा का किरदार निभा रहे जतिन सरना और मदन लाल का फिल्म 83 में किरदार निभा रहे हार्डी संधू आदि खास तौर से मौजूद रहे।
विज्ञापन

4 of 4
83 - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
रणवीर सिंह, कपिल देव और कमल हासन के साथ फिल्म 83 के फर्स्ट लुक लॉन्च पर मशहूर खिलाड़ी श्रीकांत भी खास तौर से मौजूद रहे। फिल्म 83 को मशहूर निर्देशक कबीर खान ने निर्देशित किया है जिनकी वेब सीरीज द फॉरगॉटेन आर्मी इन दिनों ओटीटी पर खूब चर्चाएं बटोर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें