अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी: द अनंसग वॉरियर' इस साल की पहली सुपरहिट फिल्म बन गई है। आमतौर पर जनवरी के शुरुआती दिनों में फिल्में अच्छा व्यापार नहीं करती हैं बावजूद इसके तानाजी को जबर्दस्त सफलता हासिल हुई है। यह फिल्म करीब 15 दिनों में 200 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर चुकी है। इसी के साथ अजय देवगन 'अनसंग वॉरियर' सीरीज की यह बेहतरीन बोहनी है। इस सीरीज को लेकर अजय देवगन भी काफी खुश हैं। उनका मानना है कि इस सफलता के साथ ही यह सीरीज अपने पैरो पर खड़ी हो गई है।