बीते कई दिनों से बॉलीवुड में ऐसी खबरें आ रही हैं कि रणवीर और दीपिका जल्द ही शादी करने वाले हैं हालांकि इन खबरों की अभी तक आधारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसी बीच 'पद्मावत' के खिलजी से जब दीपिका को मिल रही धमकी के बारे में पूछा तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 5
ranveer deepika
'पद्मावत' रिलीज से पहले करणी सेना और राजपूत लोगों ने जमकर बवाल मचाया था हालांकि रिलीज के बाद यह बात साफ हो गई कि बवाल बेबुनियाद था। इस बवाल के बीच फिल्म एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को जमकर धमकियां मिल रही थीं लेकिन रणवीर का कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया था।
विज्ञापन
3 of 5
ranveer deepika
इस पर जब रणवीर से सवाल पूछा गया तो उन्होंने अपनी बेबाक राय India Today को दिए गए इंटरव्यू के दौरान रखी। रणवीर ने कहा - 'मुझे उस समय बहुत गुस्सा आया था। मैं चाहता था कि इस बारे में अपनी राय रखूं लेकिन क्योंकि मुझे कुछ न कहने की हिदायत दी गई थी इसलिए मैं चुप था।'
4 of 5
ranveer deepika
इसके साथ ही रणवीर ने कहा - 'फिल्म से जुड़े मसले पर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर का जवाब देने का अधिकार होता है। अगर वह कुछ कहते और मैं कुछ कहता तो बात और बिगड़ सकती थी। मैं उन लोगों के लिए और मुश्किलें खड़ी नहीं करना चाहता था। मैं बस यही चाहता था कि फिल्म किसी तरह से रिलीज हो जाए।'
आपको बता दें, 'पद्मावत' रिलीज के दौरान न केवल संजय लीला भंसाली बल्कि दीपिका पादुकोण को भी लगातार धमकियां मिल रही थीं। इन धमकियों पर टीम के किसी भी मेंबर की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। ऐसा कहा जा रहा था कि भंसाली ने अपनी टीम को किसी भी तरह का बयान न देने की हिदायत दी थी।