फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉलीवुड के बाद अब यहां छाने की तैयारी में 'देसी गर्ल', ग्लैमरस अंदाज में बिखेरेंगी जलवा

Sat, 10 Feb 2018 12:32 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Chopra
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना नाम कमाने में कामयाब रही है। प्रियंका आए दिन अपने हॉट अवतार को लेकर भी सुर्खियों में छाई रहती हैं। अभी हाल ही में उन्होंने फिल्मफेयर के नए एडिशन के लिए फोटोशूट करवाया है जिसमें वह काफी ग्लैमरस दिख रही हैं। अब प्रियंका चोपड़ा का एक और नया अवतार देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

2 of 5
priyanka chopra
फैशन की दुनिया का सबसे अहम शो न्यूयॉर्क फैशन वीक नए ट्रेंड्स के साथ-साथ दुनियाभर की सेलिब्रिटीज की मौजूदगी का गवाह है। इस बार भी इस फैशन शो में कई सेलेब्स नजर आएंगे। प्रियंका चोपड़ा के फैन पैज से एक तस्वीर शेयर की गई है। जिसमें वह न्यूयॉर्क फैशन वीक की तैयारी में जुटी हैं। तस्वीर में प्रियंका ने अपने बालों में कई सारी पिन लगा रखी है।
विज्ञापन

3 of 5
Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट 'क्वांटिको' सीजन 3 की शूटिंग में बिजी हैं। 'क्वांटिको' के सेट से प्रियंका की कई तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। हाल ही में एक इंटरनेशनल मैगजीन को दिए इंटरव्यू में प्रियंका ने अपनी पर्सनल लाइफ और शादी के बारे में बात की।

4 of 5
Priyanka Chopra
प्रियंका ने कहा, 'मुझे रोमांस करना बहुत पसंद है। मैं इस बात को लेकर बेहद गंभीर हूं कि मैं काफी समय से सिंगल हूं। इसलिए मैं सभी सवालों का सही जवाब ही दूंगी। मुझे लोगों को अटेंशन देना पसंद है न कि खुद अटेंशन पाना।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka
इसके अलावा शादी और बच्चों पर प्रियंका ने कहा, 'शादी और बच्चे मेरे लिए एक बड़ा लक्ष्य हैं। मुझे शादी, परिवार और बच्चों पर बेहद भरोसा है। मुझे ढेर सारे बच्चे चाहिए, यदि भगवान ने चाहा, लेकिन एक ही समस्या है कि मैं यह किसके साथ कर पाऊंगी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें