हिंदी सिनेमा के वीर रणवीर सिंह (Ranveer singh) बहुत ही नटखट, शरारती और चुलबुले किस्म के इंसान हैं। उनसे हाथ मिलाने वाले लोग उनकी पकड़ के कायल हैं और जब वह दूसरों को गले लगाते हैं तो उसमें भी गर्मजोशी होती है। वह हिंदी सिनेमा के दूसरे कलाकारों की तरह औपचारिकता में ज्यादा यकीन नहीं रखते।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
Ranveer Singh
- फोटो : social media
इतना खुशमिजाज एक्टर अगर कुछ देखकर रो पड़े तो जाहिर है जो कुछ देखा, वह दिल को छू ही गया होगा। रणवीर सिंह अपनी को एक्टर आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ इन दिनों अपनी नई फिल्म गली बॉय के प्रमोशन में व्यस्त है। इसी प्रमोशन के सिलसिले में वह एक डांस रिएलिटी शो का हिस्सा बनने पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 6
alia bhatt
- फोटो : twitter
रणवीर के आने की बात पक्की होते ही शो के सारे बच्चे कुछ खास तैयारी में पहले से ही लगे हुए थे। लेकिन, बच्चों ने स्टेज पर जो परफॉर्म किया, वह रणवीर की कल्पना से बहुत परे निकला। शो की क्रिएटिव टीम ने रणवीर के स्वागत के लिए एक खास डांस मेडले तैयार किया।
4 of 6
ranveer singh
- फोटो : instagram
इस डांस मेडले में रणवीर सिंह की बचपन से ही सिनेमा को लेकर दीवानगी, फिर बड़े होकर अमेरिका में पढ़ाई और मुंबई वापस आकर एक सुपरस्टार बनने से पहले के संघर्ष को उन पर फिल्माए गए एक खास गाने के जरिए पेश किया गया। ये गाना था रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म लुटेरा का गाना, जिंदा हूं यार।
विज्ञापन
5 of 6
ranveer singh
इस गाने को याद करके और इस गाने पर बच्चों की परफॉरमेंस देख रणवीर बहुत भावुक हो गए और जैसे-जैसे गाना आगे बढ़ता गया, रणवीर खुद पर काबू नहीं रख सके। रणवीर को रोता देख सेट पर एकदम से सन्नाटा छा गया और आलिया भट्ट व सेट पर मौजूद दूसरे कलाकारों ने बड़ी मुश्किल से रणवीर को सहज किया। सेट पर मौजूद लोगों के मुताबिक रणवीर बच्चों की तरह फफक फफक कर रो रहे थे।
वह इतना भावविह्वल हो गए कि उन्हें वापस सामान्य होने में काफी समय लगा और इस दौरान शो की शूटिंग भी रुकी रही। इसके बाद रणवीर अपनी कुर्सी छोड़ बच्चों के पास पहुंच गए। उन्होंने बच्चों को खूब सारा प्यार और दुलार किया। इसके बाद रणवीर ने बच्चों के साथ अपनी फिल्म गली बॉय के गाने पर डांस भी किया।