फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन के साथ समय बिताने का कोई मौका नहीं छोड़ रहीं मलाइका, गौरी खान की नाइट पार्टी में दिखे करीब

Wed, 06 Feb 2019 10:30 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों बॉलीवुड में सबसे ज्यादा अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की चर्चा है। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। जब भी किसी पब्लिक इवेंट में अर्जुन शिरकत करने पहुंचते हैं तो मलाइका उनके साथ होती हैं खबर है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं और जल्द ही शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं। बीती रात एक बार फिर ये जोड़ा गौरी खान की पार्टी में नजर आया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
मुंबई स्थित गौरी खान के रेस्टोरेंट Sanchos में एक पार्टी थी। गौरी खान की इस पार्टी में बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस शामिल हुईं। करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, नताशा पूनावाला सहित कई स्टार्स ने इस पार्टी में शिरकत की। खास बात ये थी कि पार्टी में लेडीज के बीच मलाइका के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी नजर आए।
 
 
विज्ञापन

3 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
गौरी खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बीती रात हुई इस पार्टी की तस्वीरें शेयर की हैं। इसके रेस्टोरेंट के बाहर की भी कुछ तस्वीरें आई हैं जिसमें अर्जुन और मलाइका एक दूसरे के बेहद करीब नजर आ रहे हैं। पार्टी में अर्जुन कपूर ब्लैक जींस और ब्लैक ब्लू चेक शर्ट पहने नजर आए वहीं मलाइका व्हाइट लकी कलर के आउटफिट में नजर आईं। मलाइका इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। मीडिया के कैमरे जब उन्हें कैद करने लगे तो अर्जुन ने उन्हें सहारा दिया। योगेन शाह ने अपने इंंस्टाग्राम अकाउंट से इसका वीडियो शेयर किया है।
 

 

4 of 5
Malaika Arora
बीते दिनों मलाइका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की। जिसके बाद यूजर्स उनके लुक के लिए उन्हें खूब ट्रोल कर दिया था। दरअसल लैक्मे फैशन वीक के लिए मलाइका ने मनोज अग्रवाल की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनी लेकिन फैंस ने उनके लुक के लिए उन्हें ट्रोल कर दिया। एक यूजर ने लिखा- ''मछली जल की रानी है जीवन उसका पानी है...'' एक यूजर ने लिखा- मैडम आप दिन-ब-दिन और बूढ़ी होती जा रही हो...इस तरह के कपड़े मत पहना करो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Malaika Arora
एक यूजर ने लिखा- 'उम्र हो गई है अब सत्संग जाया करो...' मलाइका की इस फोटो पर उन्हें तरह-तरह के कॉमेंट्स मिले। इससे पहले मलाइका ने लाल रंग के विग में फोटो शेयर की थी। इस फोटो पर भी उन्हें ट्रोल किया गया था। यूजर्स ने उन्हें गरीबों की लेडी गागा तक कह दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें