फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञापन में साथ दिखे रणबीर-दीपिका तो रणवीर सिंह ने उठाया ये कदम, लंबे समय से कर रहे थे इंतजार

Fri, 08 Mar 2019 04:14 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रणवीर सिंह - फोटो : social media
पहले 'सिम्बा' और फिर 'गली बॉय' से हिंदी सिनेमा के मिस्टर भरोसेमंद बन चुके रणवीर सिंह ने कामयाबी का एक और आसमान छू लिया है। अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण को उनके एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर सिंह के साथ एक पेंट का विज्ञापन करने के बाद से ही रणवीर विज्ञापनों की दुनिया में इससे भी बड़ा कुछ करने की फिराक में रहे हैं और उनकी ये कोशिश अब रंग लाई है।
विज्ञापन

2 of 6
ranveer singh
सूत्रों से पता चला है कि रणवीर सिंह ने देश का अब तक का सबसे महंगा विज्ञापन केपटाउन में शूट कर लिया है। इस विज्ञापन के लिए तमाम विदेशी तकनीशियनों की मदद ली गई है। मशहूर विज्ञापन फिल्म निर्देशक अभय देव ने इस विज्ञापन के लिए पानी की तरह पैसे बहाए हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
ranveer singh
इंडस्ट्री के जानकारों के मुताबिक ये विज्ञापन फिल्म देश की अब तक की सबसे ज्यादा बजट वाली विज्ञापन फिल्म होगी। फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद इसके पोस्ट प्रोडक्शन पर काम शुरू हो चुका है। जानकारी ये भी मिली है कि ये एक्शन से भरपूर विज्ञापन फिल्म होगी और इसके दृश्य दर्शकों को रोमांच का एक नया अनुभव कराएंगे।

4 of 6
दीपिका रणबीर - फोटो : social media
इससे पहले दीपिका पादुकोण और एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर ने एक एड की शूटिंग की थी, जो अब सामने आ चुका है। इस विज्ञापन की तस्वीर भी वायरल हुई थीं, जिसमें पहली तस्वीर में रणबीर और दीपिका एक दूसरे में खोए हुए नजर आ रहे थे वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों सोफे पर बैठे हुए कॉफी का लुत्फ उठाते हुए दिख रहे थे। 
विज्ञापन

5 of 6
ranveer singh - फोटो : instagram
एक इंटरव्यू के दौरान जब रणवीर सिंह से ये सवाल किया गया था कि क्या रणबीर और दीपिका भविष्य में कभी साथ काम करते हैं तो उन्हें इनसिक्योरिटी होगी? यह सवाल सुनते ही रणवीर हंस पड़े और उन्होंने उसके बाद अपना जो जवाब दिया, सभी उनकी बातों को सुन कर हैरान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Ranveer Singh - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा था कि क्या मैं आपको ऐसा शख्स लगता हूं जो असुरक्षित महसूस करता होगा। मैं इस तरह का इंसान नहीं हूं। मैं जो भी हूं और जैसा भी हूं उसे लेकर बहुत ज्यादा सिक्योर महसूस करने वाला व्यक्ति हूं। मुझे यह अच्छी तरह से पता है कि दीपिका को मेरे जैसा प्यार करने वाला और कोई हो ही नहीं सकता। तो मुझे दोनों के साथ काम करने से कोई भी परेशानी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें