फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरदीन खान ने 8 साल पहले छोड़ दिया था बॉलीवुड, आज भी इस तरह कमा रहे करोड़ों रुपए

Fri, 08 Mar 2019 12:15 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
fardeen khan
फरदीन खान ने जब बॉलीवुड में एंट्र्री की थी तब दर्शकों को उम्मीद थी कि ये हैंडसम हंक एक दिन बड़ा सुपरस्टार बनेगा। फरदीन खान की शुरुआती दो-चार फिल्में तो हिट हुईं लेकिन इसके बाद वो ऐसा फ्लॉप हुए कि 8 साल से नजर नहीं आए हैं । फरदीन खान आज अपना 45वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं । फरदीन, मशहूर एक्टर फिरोज खान के बेटे हैं ।
विज्ञापन

2 of 8
फरदीन खान
फरदीन खान का जन्म 8 मार्च 1974 को हुआ था। फरदीन बॉलीवुड के ऐसे स्टारकिड हैं जिन्हें फ्लॉप एक्टर्स में गिना जाता है । फरदीन का करियर अपने पिता की तरह सफलता की ऊंचाइयों तक नहीं पहुंच पाया। फरदीन खान 8 साल से किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए हैं । 
विज्ञापन

3 of 8
फरदीन खान
90 के दशक में फरदीन खान ने फिल्म 'प्रेम अगन' से सुपरहिट डेब्यू किया था। पहली ही फिल्म के लिए फरदीन को फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड दिया गया और उनकी एक्टिंग को भी काफी सराहा गया। इसके बाद उन्होंने कई फिल्में दीं ।  

4 of 8
फरदीन खान
इनमें 'लव के लिए कुछ भी करेगा', 'ओम जय जगदीश', 'हे बेबी' 'जानशीं' और 'ऑल द बेस्ट' जैसी फिल्में शामिल हैं। अचानक ही फरदीन खान ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया। लंबे समय बाद जब वह स्पॉट किए गए तो सभी उनका हुलिया बदला हुआ था जिसे  देख फैंस चौंक गए। 
विज्ञापन

5 of 8
fardeen khan
मोटापे की वजह से फरदीन बिल्कुल भी पहचान में नहीं आ रहे थे। फिर क्या था सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। जिसका फरदीन खान ने मुंहतोड़ जवाब दिया था। फरदीन ने फेसबुक पर एक खुला खत शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'न तो शर्मिंदा हूं, न आहत हूं और न तो अंधा हूं। क्या मैं खुश हूं? वास्तव में जीवन का सबसे खुशनुमा पल जी रहा हूं।'
विज्ञापन

6 of 8
fardeen khan - फोटो : self
फिल्मों से दूर होने के बाद फरदीन खान क्या काम कर रहे हैं क्या आप जानते हैं? दरअसल, फरदीन इस वक्त अपने पिता फिरोज खान की विरासत संभाल रहे थे। फिरोज खान ने बंगलुरु में सौ एकड़ से भी ज्यादा जमीन ली थी। वहां उनका एक फार्महाउस है जिसमें घोड़े भी हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
fardeen khan
फिरोज खान को राजसी स्टाइल में जिंदगी जीने का शौक था और इसी शौक के चलते उन्होंने जमीन ली थी। वह चाहते थे कि इस जमीन पर लोगों के रहने के लिए घर बनाएं जिसके लिए वो एक आवासीय योजना शुरू करना चाहते थे। फिरोज खान तो नहीं रहे लेकिन फरदीन ने अपने पिता की इस विरासत को संभालने का फैसला किया। 
विज्ञापन

8 of 8
fardeen khan
पिता के इस सपने को पूरा करने के लिए फरदीन खान ने इसमें पूरी जान लगा दी। उनकी मेहनत रंग लाई और 5-6 साल पहले उन्होंने गोदरेज प्रॉपर्टीज के साथ मिलकर बड़ी डील साइन की। फरदीन की शादी उनकी बचपन की दोस्त नताशा माधवानी से हुई है। उनकी एक बेटी डायनी है और बेटा अजारियस है । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें