Ranveer Singh
रणवीर ने बताया, 45 डिग्री टेम्परेचर में अपने शरीर पर 12 किलो का लेदर कॉस्ट्यूम पहन कर शूटिंग करना आसान नहीं था। मई की तपा देने वाली गर्मी में इतने भारी कॉस्ट्यूम पहन कर लगातार दौड़ते रहना बहुत मुश्किल था। मैं शूटिंग के दौरान बेहोश भी हो गया था। इतना ही नहीं फिल्म के किरदार के साथ न्याय करने के लिए मैं अंधेरी कोठरियों में भी रहा था ताकि पूरी तरह से रोल को पर्दे पर बखूबी निभा सकूं।