फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहचानिए आखिर कौन हैं ये अभिनेता? लाल रंग के कपड़े पहनकर ऐसे दे रहा पोज

Thu, 22 Aug 2019 06:30 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Ranveer Singh - फोटो : instagram
फिल्मी सितारे बचपन में कैसे लगते थे प्रशंसक यह जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। प्रशंसकों की इसी इच्छा को पूरा करने के लिए फिल्मी हस्तियां बचपन की तस्वीरें साझा करते रहते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर सिनेमाजगत की जाने माने अभिनेता ने बचपन की ऐसी तस्वीर साझा कर दी कि वह चर्चा का विषय बन गई। खास बात है कि इस तस्वीर को देखते ही कई बड़े सितारे खुद को रोक नहीं पाए और कमेंट करने लगे। 
विज्ञापन

2 of 6
Ranveer Singh - फोटो : amar ujala mumbai
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये अभिनेता कौन हैं? यह कोई और नहीं बल्कि सिनेमाजगत के 'खिलजी' रणवीर सिंह (Ranveer Singh) हैं। रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपने बचपन की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में रणवीर लाल रंग के कपड़े पहने हुए हैं। रणवीर की इस ड्रेस में हुडी लगी हुई है जिससे उनका सिर ढका हुआ है। इस तस्वीर को साझा करते हुए रणवीर ने लिखा- 'हुडी में सभी अच्छे लगते हैं।'

 
विज्ञापन

3 of 6
Taapsee Pannu - फोटो : instagram
रणवीर की इस तस्वीर पर वरुण धवन के साथ-साथ रणवीर की बहन ने भी कमेंट किया। वरुण ने 'Baller' तो वहीं रणवीर की बहन रितिका ने 'उफ्फ' लिखा। रणवीर से पहले तापसी पन्नू ने भी अपने बचपन की तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में तापसी अवॉर्ड लेते हुए नजर आ रही थीं। इस तस्वीर को साझा करते हुए तापसी ने लिखा था- 'खेल मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा रहा है। स्कूल में हर साल रेस में हिस्सा लेती थी। परिवार और स्कूल के शिक्षकों को शुक्रिया कहना चाहती हूं जिन्होंने मुझे हमेशा प्रोत्साहित किया। उनकी वजह से मेरे पास गौरव वाला क्षण है। बहुत बच्चों को इस तरह की मदद नहीं मिलती है।' 


यह भी पढ़ें:- रैप को संगीत की नई क्रांति मानते हैं रणवीर, बोले- 'रीमिक्स के दौर में ये है ताजगी का जरिया'

4 of 6
Taapsee Pannu - फोटो : instagram
दिलचस्प बात है कि तापसी के इस पोस्ट के बाद उनके साथ काम कर चुके कई सितारे इंस्टाग्राम पर मजाकिया कमेंट करने लगे। विक्की कौशल ने लिखा- 'पक्का दो चार को धक्का जरूर मारा होगा।' विकी के अलावा अनुराग कश्यप ने भी तापसी की इस तस्वीर पर कमेंट किया। अनुराग ने लिखा- 'चलो कोई अवॉर्ड तो मिला।'

यह भी पढ़ें:- क्या प्रेग्नेंट हैं दीपिका पादुकोण, रणवीर की पोस्ट पर किया ऐसा कमेंट होने लगी चर्चा
विज्ञापन

5 of 6
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों की बात करें तो रणवीर इस वक्त '83' फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म '83' भारतीय क्रिकेट टीम की पहली वर्ल्ड कप विजय पर बन रही है, जिसके कप्तान कपिल देव थे। फिल्म में कपिल देव का किरदार रणवीर सिंह निभा रहे हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी हैं जो रणवीर की पत्नी का किरदार निभाएंगी। शादी के बाद रणवीर और दीपिका की यह पहली फिल्म होगी, जिसमें वह एक साथ नजर आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
यह फिल्म अगले साल 10 अप्रैल को रिलीज होगी। इस फिल्म में रणवीर और दीपिका के अलावा साकिब सलीम, आर बद्री, हार्डी संधू, चिराग पाटिल, पंकज त्रिपाठी, अम्मी विर्क और साहिल खट्टर भी प्रमुख भूमिका में हैं। देश की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स फिल्म के रूप में प्रचारित की जा रही फिल्म '83' हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होगी। रणवीर सिंह और इसके निर्देशक कबीर खान की यह पहली बहुभाषी फिल्म होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें