फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन है ये मिस्ट्री गर्ल, जिसके साथ गले मिलते ही वायरल हुई रणवीर की तस्वीर, दीपिका भी सोचेंगी कि...

Sat, 13 Jul 2019 04:56 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ranveer singh, piya trivedi - फोटो : social media
रणवीर सिंह हाल ही में 34 साल के हुए। इस मौके पर सोशल मीडिया पर उनकी कुछ पुरानी तस्वीरें आईं और तेजी से वायरल हुईं। खास बात ये है कि रणवीर सिंह के साथ तस्वीर में एक खूबसूरत सी लड़की दिखीं जिसके बाद यूजर्स जानना चाह रहे थेे कि आखिर ये लड़की कौन है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ranveer singh, piya trivedi - फोटो : social media
चलिए आपको बताते हैं कि दीपिका नहीं बल्कि ये किसके साथ नजर आ रहे हैं रणवीर सिंह। दरअसल, ये रणवीर की बचपन की दोस्त पिया त्रिवेदी हैं। पिया ने रणवीर के साथ उनके जन्मदिन पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जो कि इंटरनेट पर छाई रहीं। पिया पेशे से एक वीजे और मॉडल हैं। साथ ही वो कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म हम तुम शबाना में वो नजर आई थीं। पिया के साथ फिल्म में तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और मिनिषा लांबा की मुख्य भूमिका थी। वो रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में भी नजर आ चुकी हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
ranveer singh, piya trivedi - फोटो : social media
पिया लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें खूब सुर्खियां बटोरती हैं। पिया अक्सर बिकिनी में तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। पिया ने महज 15 साल की उम्र से मॉडलिंग शुरू कर दी थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि 'मैं बचपन से ही एक मॉडल बनना चाहती थी। 15 साल की उम्र में जब मैंने लैक्मे इंडिया फैशन वीक में हिस्सा लिया तब मेरा यह सपना पूरा हुआ।'

4 of 5
Ranveer Singh - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म 83 है। फिल्म में उनकी पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। दीपिका, कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया का रोल निभाएंगी। शादी के बाद यह कपल पहली बार एक साथ पर्दे पर दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ranveer singh - फोटो : social media
रणवीर सिंह ने अपने जन्मदिन पर फैंस को एक बेहद खास तोहफा दिया। दरअसल, रणवीर ने अपनी अगली फिल्म '83' का फर्स्ट लुक रिलीज किया था। इस लुक में रणवीर सिंह हू-ब-हू कपिल देव की तरह नजर आए। यह फिल्म साल 1983 में हुए वर्ल्ड कप पर आधारित है। इसमें रणवीर, कपिल देव का रोल निभा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें