माधुरी दीक्षित इन दिनों अपने रियलिटी शो 'डांस दीवाने' को लेकर चर्चा में हैं । ये शो 15 जून से ऑन एयर हो गया है। शो के कई प्रोमो सामने आ चुके हैं । इन वीडियो में शो के तीनों जज माधुरी दीक्षित, शशांक खैतान और तुषार कालिया कंटेस्टेंट का ऑडिशन लेते नजर आ रहे हैं । इसी शो के दौरान एक कंटेस्टेंट ने माधुरी दीक्षित को शादी के लिए प्रपोज कर दिया ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
माधुरी दीक्षित
- फोटो : Amar Ujala
जी हां, 52 की उम्र में भी माधुरी इतनी खूबसूरत हैं कि उन्हें शादी के प्रपोजल मिल रहे हैं । हाल ही में शो का एक नया वीडियो सामने आया है । इसमें एक शख्स ऑडिशन के लिए आता है । आते ही उस शख्स ने माधुरी को शादी के लिए प्रपोज कर दिया ।
विज्ञापन
3 of 5
माधुरी दीक्षित
- फोटो : Amar Ujala
इस शख्स ने कहा, 'मैं हमेशा से माधुरी दीक्षित से शादी करना चाहता था। ऐसे में जब मुझे माधुरी के सामने आने का मौका मिला तो अपने दिल की बात कह दी ।' शादी का प्रस्ताव मिलने के बाद माधुरी हंसने लगती हैं । यहां माधुरी ने भी अपने फैन को निराश नहीं किया और उनके साथ स्टेज पर डांस किया ।
4 of 5
madhuri dixit
- फोटो : social media
माधुरी ने अपने इस फैन के साथ फेमस सॉन्ग 'देखे जरा जरा जो भी हो सो हो...' पर जमकर डांस किया। माधुरी दीक्षित का डांस देखकर बाकी दोनों जज भी उनकी तारीफ करते नजर आए। जब भी किसी कंटेस्टेंट ने डांस करने की गुजारिश की तो माधुरी ने उनके साथ स्टेज शेयर किया ।
पिछले दिनों भी 'डांस दीवाने' का एक वीडियो सामने आया था जिसमें माधुरी एक कंटेस्टेंट के साथ बेली डांस करती नजर आ रही थीं । शो का ऑडिशन देने के लिए शाएना नाम की बेली डांसर आई थीं । जिसका डांस देख माधुरी दीक्षित ने भी बेली डांस सीखने की ख्वाहिश रखी थी। शाएना ने माधुरी को बेली डांस सिखाया ।