रणवीर सिंह ने अपने जन्मदिन पर फैंस को एक बेहद खास तोहफा दिया है । दरअसल, रणवीर ने अपनी अगली फिल्म '83' का फर्स्ट लुक रिलीज किया। इस लुक में रणवीर सिंह हू-ब-हू कपिल देव की तरह नजर आ रहे हैं । यह फिल्म साल 1983 में हुए वर्ल्ड कप पर आधारित है । इसमें रणवीर, कपिल देव का रोल निभा रहे हैं ।
विज्ञापन
2 of 5
ranveer singh
इस लुक में रणवीर सफेद जर्सी पहने हैं और उनके हाथ में बॉल है । लुक को शेयर करते हुए रणवीर ने लिखा, 'मेरे खास दिन पर प्रेजेंट करता हूं हरियाणा का तूफान कपिल देव ।' फैंस को रणवीर का ये लुक बेहद पसंद आया है । सभी रणवीर को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं ।
विज्ञापन
3 of 5
ranveer singh
बता दें कि साल 1983 में हुए क्रिकेट वर्ल्डकप में भारत ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत हासिल की थी । फिल्म के लिए रणवीर कड़ी मेहनत कर रहे हैं । कपिल देव ने खुद रणवीर को क्रिकेट की ट्रेनिंग दी है । उन्होंने कपिल देव की तरह लगने के लिए उनके साथ वक्त बिताया और उनसे जुड़ी छोटी- छोटी बातों को सीखने की कोशिश की।
4 of 5
RANVEER SINGH
- फोटो : social media
रणवीर पहले भी कपिल देव के साथ कई तस्वीरें शेयर कर चुके हैं । बता दें कि फिल्म में उनकी पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। दीपिका, कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया का रोल निभाएंगी। फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान हैं । फिल्म 10 अप्रैल 2020 को रिलीज होगी । इस फिल्म को हिंदी के अलावा भी कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा ।
'83' रणवीर सिंह की हिंदी, तमिल और तेलुगु में बनने वाली पहली त्रिभाषी फिल्म होगी। फिल्म के प्रोड्यूसर मधु मंटेना हैं । प्रोड्यूसर मधु कहते हैं, "हम आइकॉनिक 1983 की जीत पर फिल्म बना रहे हैं। '83' के बाद, अगर भारत इस साल 2019 में विश्व कप जीतता है, तो हम इस जीत पर भी एक फिल्म बनाना चाहेंगे।"