फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋतिक रोशन की तौलिया पहने तस्वीर वायरल, रणवीर सिंह ने किया ये मजेदार कमेंट

Wed, 04 Mar 2020 01:03 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रणवीर सिंह और ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह फिल्मों के अलावा अपनी जोरदार मस्ती के लिए भी जाने जाते हैं। रणवीर अक्सर कुछ न कुछ ऐसा कर देते हैं, जिसकी वजह से वो चर्चा का विषय बन जाते हैं। ऐसे में अब रणवीर सिंह का ऋतिक रोशन की तस्वीर पर किया गया कमेंट सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
ranveer singh, hrithik roshan - फोटो : social media
दरअसल रणवीर सिंह बॉलीवुड के इकलौते ऐसे अभिनेता हैं जो किसी भी तरह के कपड़े पहनने में कभी हिचकते नहीं हैं। ऐसे में जब हाल ही में ऋतिक रोशन ने तौलिया पहन कर एक तस्वीर साझा की तो रणवीर सिंह को स्टाइल स्टेटमेंट बता दिया। ऐसे में अब रणवीर ने ऋतिक की तस्वीर पर मजेदार कमेंट किया है।
विज्ञापन

3 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : Social Media
बता दें कि रणवीर सिंह ने ऋतिक रोशन की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'सैक्स गॉड' (Sax God)। न सिर्फ ऋतिक रोशन की तस्वीर बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स रणवीर सिंह के इस कमेंट को भी काफी पसंद कर रहे हैं। वैसे बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब रणवीर ने किसी सेलिब्रिटी की तस्वीर पर कोई मजेदार कमेंट किया हो।
 

4 of 5
kapil dev, romi dev, ranveer singh, deepika padukone - फोटो : social media
बात रणवीर सिंह के फिल्मी करियर की करें तो अभिनेता की अगली फिल्म 83 है। फिल्म 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप पर आधारित है, जिसमें रणवीर सिंह पूर्व क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। वहीं रणवीर फिल्म सूर्यवंशी में बतौर सिंबा भी कैमियो करते नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म सूर्यवंशी का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे सभी ने काफी पसंद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
war film success celebration - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इसके अलावा बात ऋतिक रोशन के फिल्मी करियर की करें तो ऋतिक आखिरी बार फिल्म वॉर में नजर आए थे। फिल्म में ऋतिक के साथ टाइगर श्रॉफ भी मुख्य किरदार में नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई की थी। वहीं ऋतिक ने भी जमकार वाहवाही लूटी थी।

पढ़ें: कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे को देख राखी सावंत ने की अपील, कहा- 'इस बार ना खेलें होली'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें