फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर ने ठुकराया ‘सिंह इज किंग’ का ऑफर, इस वजह से नहीं बनी बात

Sun, 07 Jan 2018 08:03 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ranveer sardar
बॉलिवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार की फिल्म 'सिंह इज किंग' के सीक्वल 'शेर सिंह' की चर्चा हर ओर जोरों पर है। इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह को सरदार का रोल ऑफर किया गया था लेकिन ख़बर है कि उन्होंने रोल को करने से साफ मना कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 4
ranveer singh
मिड डे की खबर के अनुसार, रणवीर ने इस फिल्म को इसलिए मना किया क्योंकि वह निर्देशक मनीष शर्मा की अगली फिल्म में सरदार का ही रोल निभा रहे हैं। रणवीर बैक टू बैक दो फिल्मों में सरदार का रोल नहीं करना चाहते। इसलिए उन्होंने ‘शेर सिंह’ में काम करने से मना कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 4
ranveer akshay
रिपोर्ट में बताया गया कि इस फिल्म को लेकर रणवीर और शैलेंद्र सिंह की मुलाकातें भी हुई। रणवीर को ‘शेर सिंह’ की कहानी भी पसंद आई। इसके बाद रणवीर ने स्क्रिप्ट की भी मांग की। शैलेंद्र उन्हें स्क्रिप्ट भेजने ही वाले थे कि उन्होंने रोल करने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन

4 of 4
ranveer singh
बता दें रणवीर इन दिनों जोया अख्तर की फिल्म 'गली बॉय' को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि भगवान की मेहरबानी से उन्हें हर बार अच्छी फिल्म और अच्छे किरदार मिल जाते हैं। वो उस किरदार में दमदार बनाने के लिए पूरी मेहनत और लगन से काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें