आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की इस साल रिलीज हुई फिल्म गली ब्वॉय को बॉक्स ऑफिस पर मिला जुला रिस्पांस मिला था। रणवीर-आलिया फिल्म के अलावा एक साथ कई विज्ञापनों में भी नजर आ चुके हैं। पर्दे पर दोनों की केमस्ट्री को दर्शक काफी पसंद करते हैं। ऑन स्क्रीन के अलावा दोनों की ऑफ स्क्रीन भी बहुत अच्छी दोस्ती है। खबर आ रही है कि दोनों की दोस्ती के बीच अब कड़वाहट आ गई है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Ranveer Singh
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
'इंशाअल्लाह' के ठंडे बस्ते में जाने के बाद निर्देशक संजय लीला भंसाली अभिनेत्री आलिया भट्ट को लेकर फिल्म गंगूबाई बना रहे हैं। इस फिल्म में मुख्य हीरो को लेकर चर्चा जोरों पर है। इस बीच खबर है कि फिल्म गंगूबाई के लिए भंसाली अभिनेता रणवीर सिंह को लेना चाहते थे।
विज्ञापन
3 of 5
bhansali, deepika, ranveer
मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गंगूबाई में भंसाली ने आलिया के ऑपोजिट रणवीर को लेने का मन बनाया और फिल्म में कैमियो को लेकर उनसे बात की, लेकिन रणवीर ने इस रोल को करने से मना कर दिया।
4 of 5
ranveer alia
हालांकि रणवीर सिंह ने किस वजह से काम करने से मना कर दिया, इसका खुलासा नहीं हो सका है। लेकिन फिल्म ठुकराने की वजह से आलिया भट्ट रणवीर से नाराज हो गई हैं।
सलमान खान और संजय लीला भंसाली
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि पहले संजय लीला भंसाली की आलिया भट्ट और सलमान खान को लेकर फिल्म 'इंशाअल्लाह' बनाने वाले थे लेकिन किन्हीं वजहों के चलते ये इस फिल्म पर बात नहीं बनी। इसके बाद उन्होंने गंगूबाई बनाने का निर्णय किया।