फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 साल में 13 फिल्में कर रणवीर सिंह बने 136 करोड़ की रियासत के मालिक, 70 लाख के पहनते हैं जूते

Tue, 23 Oct 2018 02:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
ranveer singh
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बाद अब बॉलीवुड में एक और सबसे बड़ी शादी होने जा रही है । हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की डेट के साथ कार्ड की तस्वीर सामने आ गई । दीपिका और रणवीर ने सोशल मीडिया पर कार्ड शेयर कर इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया।
विज्ञापन

2 of 7
ranveer singh
कार्ड के मुताबिक, शादी 14-15 नवंबर को होगी । खबरों की मानें तो शादी का वेन्यू इटली का लेक कोमो फिक्स किया गया है। यहीं से मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की भी सगाई हुई थी । दीपिका और रणवीर की डेस्टिनेशन वेडिंग में बॉलीवुड की कुछ बड़ी हस्तियां ही शामिल होंगी।
विज्ञापन

3 of 7
ranveer singh
रणवीर सिंह बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में से एक हैं। रणवीर एक फिल्म के 15 से 18 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं । रणवीर के बंगले और लग्जरी कार मिलाकर उनकी कुल संपत्ति 136 करोड़ रुपए है । रणवीर का मुंबई में एक सी-फेसिंग फ्लैट है जो उन्होंने 15 करोड़ रुपए में खरीदा था ।
 

 

4 of 7
ranveer singh
वहीं गोवा में भी रणवीर का एक बंगला है जिसकी कीमत 9 करोड़ रुपए है । साथ ही मुंबई के गोरेगांव में भी रणवीर का एक फ्लैट है जिसकी कीमत 10 करोड़ रुपए है। रणवीर के पास एक विंटेज बाइक भी है जिसकी कीमत 6.8 लाख रुपए है। रणवीर के पास कारों का भी बेहतरीन कलेक्शन है।  
 

 
विज्ञापन

5 of 7
ranveer singh
उनके पास एस्टन मार्टिन रैपिड (3.29 करोड़ रुपए), लैंड रोवर रेंज (2.05 करोड़ रुपए), जगुआर एक्सजेएल (1.07 करोड़ रुपए), टोयेटा लैंड क्रूज परडो (1.04 करोड़ रुपए), मर्सिडीज बेंच जीलेएस (83 लाख रुपए), मर्सिडीज बेंच ई क्लास (70 लाख रुपए), ऑडी क्यू 5 (59.78 लाख रुपए), मारुती सिआज (10.97 लाख रुपए) जैसी लग्जरी कारें हैं । 
विज्ञापन

6 of 7
ranveer singh
इतना ही नहीं रणवीर का स्टाइल सबसे जुदा है । उनके रंग-बिरंगे कपड़े और जूतों से तो हर कोई वाकिफ है । खबरों के मुताबिक, रणवीर के पास 1 हजार से भी ज्यादा जूते हैं। जिनकी कीमत करीब 70 लाख रुपए है। रणवीर को डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने 5 लाख रुपए की फैनी की घड़ी गिफ्ट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ranveer singh
रणवीर को फिल्म इंडस्ट्री में 8 साल हो चुके हैं । इन 8 सालों में रणवीर ने सिर्फ 13 फिल्में ही की हैं । रणवीर ने साल 2010 में आई फिल्म 'बैंड बाजा बरात' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।  इसके अलावा उन्होंने 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल', 'रामलीला', 'गुंडे', 'दिल धड़कने दो', 'बाजीराव मस्तानी', 'पद्मावत' जैसी फिल्मों में काम किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें