रणवीर सिंह
- फोटो : Instagram
रिपोर्ट्स के मुताबिक जब पेटा इंडिया के सेलिब्रिटी एंड पब्लिक रीलेशन्स के वाइस प्रेसीडेंट से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'इंसानों की तरह, जानवरों में भी जान होती है। उनमें भी इमोशंस हैं। वे अलग पर्सनैलिटी हैं, दर्द महसूस करत सकते हैं। वे भी अपने परिवार के साथ जीना चाहते हैं। वे मरना नहीं चाहते।' उन्होंने आगे कहा कि दूसरों को शाकाहारी होने के लिए प्रोत्साहित करने, जानवरों को बचाने की मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए रणवीर सिंह एकदम परफेक्ट हैं। अगर रणवीर सिंह इसके ब्रांड एंबेसडर बनते हैं तो वे भी अनुष्का शर्मा, जोकिन फीनिक्स, कार्तिक आर्यन और नताली पोर्टमैन जैसे शाकाहारी सेलेब्स में शामिल होंगे। ऐसे सेलेब्स जिन्होंने पेटा इंडिया या ऐसी ही अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर जानवरों के संरक्षण के लिए काम किया है।