बॉलीवुड में आने से पहले कई स्टार्स ऐसे रहे हैं जिन्होंने फिल्मी दुनिया से हटकर किसी और काम में हाथ आजमाया है। लेकिन मनचाही तरक्की ना मिलने की वजह से इन बॉलीवुड स्टार्स ने फिल्मों में आने के लिए सिर से पांव तक का जोर लगा दिया। अक्षय कुमार से लेकर परिणीति चोपड़ा तक कई ऐसे एक्टर एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर मुकाम हासिल किया। आज बात करेंगे फिल्मों में आने से पहले इन सिलेब्स ने क्या काम किया है।
विज्ञापन
2 of 10
रजनीकांत
- फोटो : PTI
फिल्मी सुपर स्टार रजनीकांत किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपने दम पर शोहरत कमाने वाले ये फिल्म स्टार कुली ,बस कंडक्टर से लेकर बढ़ईगिरी तक का काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
3 of 10
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : अमर उजाला
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी आज बॉलीवुड का जाना-माना चेहरा है। इनकी लाइफ में इतने दुख के पहाड़ खड़े हुए थे कि इन्होंने अपने हौसलों से उन्हें चूर-चूर कर कामयाबी हासिल की। दिल्ली में आने से पहले वह केमिस्ट की दुकान में काम करते थे। इसके बाद उन्होंने चौकीदार की भी नौकरी की। फिर उनकी एक्टिंग करने में दिलचस्पी बढ़ी और उन्होंने दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन लिया।
4 of 10
आर माधवन
- फोटो : instagram/actormaddy
आर माधवन
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार आर माधवन एक्टिंग करियर में कदम रखने से पहले पब्लिक स्पीकिंग और पर्सनैलिटी डवलेपमेंट स्किल्स के कोर्स करवाया करते थे।
जैकलीन फर्नांडिस
जैकलीन फर्नांडिस बॉलीवुड की खूबसूरत और बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं।फिल्मों में काम करने से पहले जैकलीन श्रीलंका में एक टीवी रिपोर्टर रह चुकी हैं।
विज्ञापन
6 of 10
रणदीप हुड्डा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रणदीप हुड्डा
रणदीप हुड्डा ने भी अपनी जिंदगी में कोई कम दुख नहीं झेले हैं। बता दें कि वह एक एक्टर बनने से पहले वेटर, टैक्सी ड्राइवर और कार की धुलाई का काम किया करते थे।
विज्ञापन
7 of 10
अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम
अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार के जीवन संघर्ष के बारे में तो सभी जानते ही हैं। फिर भी आपको बता दें कि बॉलीवुड में हाथ आजमाने से पहले वह वेटर और शेफ का काम किया करते थे।
8 of 10
रणवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह आज भले ही बॉलीवुड के बड़े स्टार में शामिल हो गए हैं। उन्होंने बॉलीवुड में सफलता की सीढ़ी सिर्फ अपने पैरों से ही चढ़ी हैं। लेकिन आपको बता दें कि फिल्मों में आने से पहले रणवीर सिंह एक एडवर्टाइजिंग कंपनी में बतौर कॉपी राइटर काम करते थे।
9 of 10
परिणीति चोपड़ा
- फोटो : instagram/parineetichopra
परिणीति चोपड़ा
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले लंदन की एक फर्म में इन्वेस्टमेंट बैंकर रह चुकी हैं। इसके बाद यश राज की फिल्म के पब्लिक रिलेशन टीम में इंटर्न का भी काम कर चुकी हैं।
अरशद वारसी
अरशद वारसी फिल्मों में आने से पहले डोर टू डोर कॉस्मेटिक बेचा करते थे। अपने परिवार को आर्थिक मदद देने के लिए फोटो लैब में भी काम किया। 1993 में फिल्म ‘रूप की रानी चोरों का राजा’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखा।